Lifestyle
Next Story
Newszop

Vastu Tips: खाना खाने के बाद रसाेई में देखले एक बार इन चीजों को, नहीं तो आ जाएगी परेशानी

Send Push

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको हमेशा वास्तु नियमों का ही पालन करना चाहिए। इसके नियमों से चलने वालों को कभी भी कोई परेशानी नहीं आती है। ऐसे में आज हम आपको किचन से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे। जिनको अपनाकर आप घर में होने वाले क्लेश और अन्य कई चीजों से बच सकते है। 

तवा और कढ़ाई 
वास्तु नियमों के अनुसार तवा और कढ़ाई का राहु ग्रह से संबंध होता है। ऐसे में खाना खाने के बाद तवा और कढ़ाई को याद से धोकर रखें। ऐसा नहीं करने से राहु के अशुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं और परिवार को तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

चूल्हे पर बर्तन
कई बार खाना बनाने के बाद अक्सर लोग जाने-अनजाने में चूल्हे पर खाली बर्तन छोड़ देते हैं। ऐसा करना दरिद्रता का न्यौता देने जैसा है। यदि आप खाना नहीं बना रहे हैं तो कभी भी चूल्हे पर बर्तन खाली न रखें।

pc-indiamart
 

Loving Newspoint? Download the app now