Love Affairs: शादी के बाद पति का गैर स्त्री से और पत्नी का दूसरे मर्द से एक्सट्रामैरिटल अफेयर होना आज के समय में आम सी बात हो गई है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ही लोगों की शादीशुदा जिंदगी भी बर्बाद हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के लखनऊ से सामने आया है।
यहां एक पति ने अपनी प्रेमिका की खातिर पत्नी को फिनायल पिला दिया। जब उसकी बेटियों ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच शुरू कर दी है।
1 साल पहले दूसरी महिला से हुई मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के तालकटोरा के रहने वाले संतोष गाड़ियां खरीदने और बेचने का काम करता है। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी 12 साल की बेटी भी है। शादी के बाद उसकी पत्नी के साथ सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन एक साल पहले उसकी लाइफ में एक महिला की एंट्री हुई।
दूसरी महिला से था अवैध संबंध
संतोष जहां काम करता था वहीं उसकी मुलाकात उस महिला से हुई थी। धीरे- धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। संतोष उस महिला से बार- बार मिलने जाता था। दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए। यहां तक की उसने अपने बीवी बच्चों को भी टाइम देना बंद कर दिया था। इसकी भनक जब पत्नी को लगी तो उसने विरोध किया। लेकिन संतोष की हरकतें फिर भी कम नहीं हुई।
गर्लफ्रेंड को होटल लेकर जाता था आरोपी
आरोप है कि संतोष अपनी गर्लफ्रेंड को होटल भी लेकर जाता था। उसपर अपने सारें पैसे लुटाता था। पत्नी ने उसके अफेयर का विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर जान से मारने की नीयत से फिनायल भी पिला दिया। 12 साल की बेटी बीच में आई तो संतोष ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया।
प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को जान से मारने की कोशिश
जिसके बाद बेटी ने अपने ननिहाल वालों को इसकी सूचना दी। पत्नी के मायके वाले वहां पहुंचे और तुरंत अपनी बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। यहां उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
You may also like
22 सितम्बर को शनि देव जी की उल्टी चाल चलने से इन राशियों का बदलेगा भाग्य
Surya Grahan 2024 Date: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या घटस्थापना मुहूर्त पर पड़ेगा इसका असर?
Lake City Udaipur, is a Hit Among Tourists; Weekend Bookings Surge
Pawan Kalyan On Tirumala Laddu Prasadam Row: तिरुमला लड्डू प्रसादम मामले में प्रायश्चित करेंगे आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, बोले- छला गया महसूस कर रहा…भगवान वेंकटेश्वर सनातन धर्म मानने वालों को सबल बनाएं