Astrology
Next Story
Newszop

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Send Push

image

Shardiya navratri ghat sthapna muhurat 2024

Shardiya Navratri 2024: प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा क्योंकि तृतीया तिथि 2 दिनों तक रहेगी। यानी 5 और 6 अक्टूबर को तृतीया तिथि रहेगी। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी। आओ जानते हैं दुर्गा प्रतिमा स्थापना और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को 12:18 एएम बजे से।

प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को 02:58 एएम बजे तक।

प्रतिमा और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- प्रात: 06:30 से 07:31 के बीच।

मूर्ति और घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:03 से 12:51 के बीच।

3 अक्टूबर 2024 के शुभ मुहूर्त:-

ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से शाम 05:41 तक।

प्रातः सन्ध्या: प्रात: 05:17 से प्रात: 06:30 तक।

अमृत काल: सुबह 08:45 से सुबह 10:33 तक।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 से दोपहर 12:51 तक।

विजय मुहूर्त: अपरान्ह 02:26 से अपरान्ह 03:14 तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:25 से शाम 06:49 तक।

सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:37 तक।

डोली पर सवार होकर आएगी माता: सोमवार या रविवार से नवरात्रि शुरू हो तो मां का आगमन हाथी पर, मंगलवार या शनिवार के दिन मां का आगमन घोड़े पर, बुधवार के दिन मां का आगमन नाव पर और शुक्रवार या गुरुवार के दिन मां दुर्गा का आगमन डोली या पालकी पर होता है। इस साल गुरुवार के दिन घटस्थापना होने वाली है। इस हिसाब से माता दुर्गा का आगमन डोली पर होने वाला है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now