Next Story
Newszop

लोकहित अधिकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजद में हुए शामिल

Send Push

रांची, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू सैकड़ों लोगों के साथ राजद में शामिल हुए।

इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिहार राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, झारखंड के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता,गौतम सागर राणा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजन यादव सहित अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पिछड़े, दलित, आदिवासियों और अल्पसंख्यक की विरोधी है। केंद्र उन राज्यों के खिलाफ काम कर रहा है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। इसलिए ऐसे सरकार को तत्काल हटाने की जरूरत है।

जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि बिहार में जनता डबल इंजन की सरकार से त्राहिमाम है ।

भोला यादव ने कहा कि जिस प्रकार तेली समाज आज यहां एकजुट है। उसे आगे भी एकजुट रहने की आवश्यकता है, क्योंकि इसी तेली समाज को पहले मनुवादियों ने दुत्कारने का काम किया और सुबह उठकर उनका मुंह ना देखने की बात कहा करते थे। यह लालू यादव का प्रयास है कि उन्होंने सभी वंचित पिछड़े समाज को सशक्त और जागरूक बनाने का काम किया है।

श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री ने कहा की लालू यादव के विचारधारा पर चलकर ही झारखंड का उद्धार होगा।

बिहार राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, गरीबों को अगर कहीं इज्जत है तो वह राजद में ही है। उन्होंने कहा कि सुनील साहू से उन्हें बहुत उम्मीद है कि वह झारखंड में साहू समाज को एकत्रित करेंगे और राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत करेंगे।

सत्यानंद भोक्ता और सुरेश पासवान ने कहा कि लालू यादव की विचारधारा के बदौलत हम पिछड़े, दलितों और आदिवासियों की आवाज सदन तक पहुंचाते हैं।

मंजू साह और रंजन यादव ने भी अपनी बातों को रखा।

वहीं सुनील कुमार साहू ने कहा कि लालू यादव के विचारों से प्रभावित होकर ही वह राजद का दामन थामे हैं।

मंच का संचालन पार्टी की उपाध्यक्ष अनीता यादव ने किया। मौके पर प्रदेश राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now