देहरादून, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी के पास भूस्खलन से अवरुद्ध मार्ग पर वाहनों की आवाजाही गुरुवार को फिर शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 12 दिन-रात कार्य कर बेली ब्रिज का निर्माण पूरा किया।
उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल हो गया। उन्होंने बताया कि पहले फंसे हुऐ वाहनों को ऊपर से निकाले जा रहे उसके बाद धाम के लिए भी वाहनों कुछ आवाजाही सुचारू की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 28 जून की रात भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद हो गया था, जिसमें मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हुई थी। लोनिवि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेली ब्रिज बनाकर यातायात बहाल कर दिया है। अब वाहन इस मार्ग पर सुचारु रूप से चल रहे हैं।
——-
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
You may also like
जैसलमेर में ACB का भ्रष्टाचार पर वार! हजारों रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया Jodhpur डिस्कॉम का JEN, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
ENG vs IND 2025: 'आप यहां खेलने आए हैं, छुट्टी मनाने नहीं' – गंभीर ने बीसीसीआई के नियम का किया समर्थन
बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हुई तैयारी बैठक
नौकर रोज़ स्वादिष्ट मटन खिलाकर मालकिन को करता था खुश, 55 साल की उम्र में मालकिन का दिल जीतकर रचाई 22 साल की लड़की से शादी '
अगरतला और बेंगलुरु के बीच हमसफ़र एक्सप्रेस की सेवा बहाल