नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
गले में दोनो तरफ टॉन्सिल ने गोल-गोल गोटियाँ बनाˈ दी दर्द बहुत होता है तो अपनाएँ ये अद्भुत उपाय जरूर पढ़े
जब नक़ली शराबी पति से लड़ रही थीं हौसा बाई और थाने से ग़ायब हो गए थे हथियार
सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने बठिंडा सैन्य स्टेशन का दौरा किया, सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
Bihar news : तेजस्वी के ट्वीट के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, सांसद वीणा देवी और पति को भेजा नोटिस
ट्रंप-पुतिन के बीच सहमति न बनने पर अमेरिका ने भारत पर और टैरिफ़ बढ़ाने की धमकी दी