रांची, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद महिला इकाई की क्षेत्रीय मातृशक्ति प्रमुख डॉ. शोभा रानी दीदी ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार दुर्गावाहिनी का मुख्य आधार है।
डॉ. शोभा रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में विश्व हिंदू परिषद महिला इकाई की एक दिवसीय प्रांत स्तरीय वार्षिक बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सेवा,सुरक्षा और संस्कार दूर्गावाहिनी का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की धर्म को बचाकर सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। संगठन की स्थापना निराशा जनक परिस्थियों में हुई थी। स्थापना का मुख्य उद्देश्य धर्म एवं संस्कृति की रक्षा,मठ मंदिरों की रक्षा करना। उन्होंने कहां कि श्रीराम मंदिर स्थापना के समय मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बहनों की भूमिका को देखते हुए साध्वी ऋतंभरा दीदी को संयोजिका बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि संस्कार निर्माण परिवार की रक्षा में सबल राष्ट्र, आत्म रक्षा में मानसिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम बनाना हमारे मुख्य कार्य हैं। इस वार्षिक बैठक में मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बहनों के कार्यक्रम के संदर्भ में वार्षिक योजना बनाई गई। संस्कारशाला, संस्कार केन्द्र, शक्ति साधना केन्द्र चलाना, समानता का भाव, समाज जागरण के लिए दायित्व के संदर्भ में बताया।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संयोजिका दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, क्षेत्रीय सहमंत्री बीरेंद्र साहू ,प्रांत सहमंत्री पलक, मनोज पोद्दार,प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका अनुराधा कश्यप ,प्रांत सहप्रमुख सुषमा सुमन,प्रांत सह संयोजिका कीर्ति गौरव,प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन,विभाग संयोजिका गंगा कुमारी,कृति सुमन मादी, संस्कार केन्द्र प्रमुख शशि शर्मा महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी महानगर मंत्री विश्वरंजन ,जिला संयोजिका साक्षी,अनामिका तथा सभी जिला की मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
SL vs BAN: बांग्लादेश ने दूसरे T20I में श्रीलंका को 83 रन से रौंदा, टीम के 9 बल्लेबाज हुए फ्लॉप
करीना कपूर खान: बच्चों को किस धर्म की शिक्षा दे रही हैं?
बॉलीवुड के कुंवारे सितारे: करोड़पति और बिना शादी के
चेन्नई में महिला के कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने वाले पति की गिरफ्तारी
ना कोई डिग्री, ना कोई स्किल फिर भी कंपनी हर युवक-युवती को देती थी 10 लाख रुपये! वजह जानकर पुलिस के भी उड़ गए होशˈ