– अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती पुस्कालय दिवस के रूप में मनायी गई
– इंदौर विकास प्राधिकरण तीन करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांगों के लिए बनायेगा सुगम पुस्तकालय
इंदौर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बच्चों से कहा कि वे मोबाइल पर रील और वीडियो की नकली दुनिया देखने की बजाय पुस्तकालय में बैठकर किताबों का अध्ययन करें और अपना केरियर बनायें। शॉर्टकट का रास्ता अपनाने के बजाय, कठोर परिश्रम करें। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान में बच्चे बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लें। अभियान में तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सहभागिता करें।
संभागायुक्त दीपक सिंह मंगलवार को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर लोक शिक्षण प्रभारी संयुक्त संचालक अनीता चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी शांतास्वामी भार्गव, रंगकर्मी जयंत भिसे, पुस्तकालय की ग्रंथपाल लिली संजय डावर, जिला परियोजना समन्वयक संजय कुमार मिश्र विशेष रूप से उपस्थित थे।
संभागायुक्त सिंह ने आगे कहा कि प्रतिवर्ष 12 अगस्त को पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती पुस्तकालय दिवस के रूप में मनायी जाती है। विशेषकर शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। डॉ. रंगनाथन की पुस्तकालय निर्माण में समाज को एक बड़ी देन है।
उन्होंने कहा कि इंदौर में शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय एक ऐसा पुस्तकालय है, जहाँ विभिन्न विषयों पर एक लाख से अधिक ध्यानवर्धक पुस्तकें है। मात्र एक रुपये में कोई भी विद्यार्थी इसका सदस्य बन सकता है। संभागायुक्त ने शिक्षा विभाग की संयुक्त संचालक अनीता चौहान एवं जिला शिक्षा अधिकारी शांतास्वामी भार्गव को निर्देशित किया कि वे हर माह शासकीय विद्यालयों के बच्चों को शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में लेकर आयें, ताकि वे पुस्तकों के महत्व को समझें और इसके सदस्य बनें। साथ ही इंदौर संभाग में जो बच्चे हाई स्कूल और हाई सेकेण्डरी परीक्षा में उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं, उनके सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाएं, इससे दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
संभागायुक्त ने कहा कि शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में हर माह एक ऐसा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाये, जिसमें सीनियर सिटीजन्स बच्चों के साथ पुस्तकों पर चर्चा करें। साथ ही जो अच्छे लेखक, साहित्यकार, पुस्तक समीक्षक है, वे कार्यक्रम आयोजित कर अच्छी और चर्चित पुस्तकों पर चर्चा करने के साथ उनकी समीक्षा करें, ताकि पुस्तक लेखन संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिले। इस मौके पर संभागायुक्त सिंह ने श्रीमदभागवत गीता और श्रीरामचरितमानस के डिजीटल संस्करण का विमोचन भी किया।
शिक्षक दिवस के पूर्व प्रीतमलाल दुआ सभागृह के रिनोवेशन का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
संभागायुक्त दीपक सिंह ने कहा कि शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय में इंदौर विकास प्राधिकरण के सहयोग से तीन करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांगों के लिए एक सुगम पुस्तकालय बनाया जाएगा। इस मौके पर संभागायुक्त ने श्री प्रीतमलाल दुआ सभागृह में चल रहे रिनोवेशन के कार्यों सहित सम्पूर्ण परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिक्षक दिवस के पूर्व प्रीतमलाल दुआ सभागृह के मुख्य हॉल का रिनोवेशन के कार्य को पूर्ण कर लें। इस मौके पर संभागायुक्त सिंह ने शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में स्थित पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाये।
कार्यक्रम में ग्रंथपाललिली संजय डावर ने शासकीय श्री अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की जयंती को पुस्तकालय दिवस के रूप में मनायी गई। साथ ही हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न शासकीय विद्यालयों के करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गए। रंगकर्मी श्री जयंत भिसे और संजय कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पुजारी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शासकीय विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग कैल्शियम काˈ सबसे बड़ा स्त्रोत और नपुंसकता की सबसे अच्छी है ये दवा
Harley-Davidson X440: भारत में लॉन्च हुआ दमदार 440cc क्रूजर, उठाएं प्रीमियम बाइकिंग का मजा
सुहागरात मनाई, फिर दूल्हे को कमरे में किया बंद… भागने के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन, तुड़वा बैठी दोनों पैर, अस्पताल में खुला चौंकाने वाला राज
Oppo Reno13 Pro 5G: प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Joe Clarke के काल बने Rashid Khan, डाइव करके पकड़ा भयंकर बवाल कैच; देखें VIDEO