पानीपत, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । पानीपत के गांव काकोदा में एक नशेड़ी युवक द्वारा अपनी ही 50 वर्षीय सगी मां के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके गुरुवार की शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 8 जुलाई की रात को शराब के नशे में अपनी मां के साथ गाली गलौज की और दुष्कर्म कर दिया। अगली सुबह महिला ने अपनी बेटियों व बाहर गए पति से इस घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उस महिला ने मामले की शिकायत थाना इसराना में जाकर पुलिस को दी।
पुलिस को दी शिकायत में 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है। जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। चारों बच्चे विवाहित हैं। उसके इकलौता बेटे की छह साल पहले शादी हुई थी। वह एक बेटे का पिता है। करीब चार साल पहले बेटे का तलाक हो गया है। वह शराब पीने का आदी है। आठ जुलाई को उसका बेटा शाम करीब सात बजे खेतों में फसलों को पानी देने गया था और उसका पति अपनी बहन की ससुराल में एक सप्ताह पहले से गया हुआ है।
महिला अपने पोते के साथ घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे बेटा खेत से शराब पीकर घर लौटा। बेटे ने घर पर आते ही तेज आवाज में टीवी चला दिया। इसी दौरान उसने देखा कि बेटा निर्वस्त्र पड़ा हुआ था। मां ने उसे खाने के लिए पूछा तो वह गाली गलौज व मारपीट करने लगा और नशे की हालत में मां से संबंध बनाने को कहा। उस समय मामला शांत हो गया। रात करीब 12 बजे बेटा उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर मां ने इस बारे में अपने पति और तीनों बेटियों को बताया। जिसके बाद थाना इसराना में शिकायत दी गई। थाना इसराना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा
You may also like
14 साल की कच्ची उम्र में 55 साल की नौकरानी संग बनाया था संबंध, उसके बाद भी नहीं हुआ कंट्रोल तो '
अपने पिता के साथ लिप लॉक कर चुकी है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस. चंद पैसों के लिए बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार '
आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने, नाना पाटेकर की क्रांतिवी' का आइकॉनिक सीन जो कभी लिखा ही नहीं गया '
सुशांत सिंह राजपूत के थे सपने 50 लेकिन 39 रह गए अधूरे, जिसकी वजह से तड़पती होगी आत्मा '
बॉलीवुड के 10 खूंखार विलेन को एक साथ संभाल लेता था ये 90 का हीरो, एक्शन देखकर वरूण धवन जैसे स्टार्स का छूट जाएगा पसीना '