मंडी, 03 जुलाई (Udaipur Kiran) । मंडी जिला के गोहर उपमंडल के तहत तलवाड़ा उप गांव ओला में निवासी दो भाईयों के रिहायशी मकान गिर गए। जिसमें जानी नुक्सान न होने के बावजूद लाखों रूपए का नुक्सान हुआ है। स्थानीय निवासी झाबे राम ने बताया कि उनका और उनके भाई टहल दास का एक पुशतैनी मकान और एक पक्का मकान है जो हाल ही में आई आपदा में ढह गया। उन्होंने बताया कि इनका पुश्तैनी मकान जो छह कमरों का था भी ढह गया। इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। लेकिन दोनों घरों का सारा सामान तबाह हो गया।
झाबे राम ने बताया कि उनकी भाभी मोरू देवी की दस-ग्यारह बकरियां इस बाढ़ में बह गई। इसके अलावा घर के सामान का भी कोई नामोनिशान नहीं बचा है। यही नहीं इस हादसे में उनके भाई टहल दास की बहू गीता देवी पत्नी खुबे राम जिसकी शादी एक साल पूर्व हुई है, का सारा दहेज का सामान बह गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
हाईकोर्ट को मिलेंगे दो नए न्यायाधीश
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन
ब्राह्मण-यादव संघर्ष की अफवाहें,भाजपा सरकार शिक्षा की दुश्मन: शिवपाल यादव
राजस्थान लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, डीएम ने दूसरी बस से यात्रियाें काे किया रवाना
बैंक अकाउंट से आधार लिंक नहीं किया? अगले ट्रांजैक्शन पर लग सकता है ब्रेक! जानें तुरंत लिंक करने का तरीका