देहरादून, 15 जुलाई (Udaipur Kiran) । पिथौरागढ़ मैक्स दुघर्टना में एक ही गांव के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के छह अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक परिजनों को दो-दो लाख राहत और घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर प्रधानमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त की गई है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5.20 बजे जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ को सूचना मिली कि तहसील देवलथल अन्तर्गत पिथौरागढ़-थल मुवानी मोटर मार्ग पर स्थान भण्डारीगांव (सूनी पुल) के समीप एक मैक्स वाहन (संख्या UK05 TA 0193) अनियंत्रित होकर ताड़केश्वर नदी (भण्डारीगांव) में गिर गया है। वाहन दुर्घटना की सूचना के बाद जनपद मुख्यालय से अपर जिलाधिकारी – पिथौरागढ़, उपजिलाधिकारी – डीडीहाट, तहसीलदार देवलथल, राजस्व टीम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकार मय परिवहन टीम पिथौरागढ़, थाना थल से पुलिस टीम, तहसील कनालीछीना, थल, डीडीहाट बेरीनाग से घटना स्थल की ओर रवाना हुए।
मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग से रैस्क्यू टीमों ने 08 मृतकों और 06 घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी छह घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुवानी भेजा गया। जहां शुरुआती इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि शवों के पोस्टमार्टम की अग्रिम कार्यवाही जा रही है।
मृतकों का विवरण
-नरेन्द्र सिंह खोलिया पुत्र चन्द्र सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष। (वाहन चालक)
-सिमरन पुत्री कुन्दन सिंह मनौला उम्र लगभग 07 वर्ष।
-शांति देवी पत्नी केशव राम उम्र लगभग 45 वर्ष।
-दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह उम्र लगभग 25 वर्ष।
– तनुजा पुत्री चन्द्र सिंह उम्र लगभग 15 वर्ष।
– होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष।
– राजेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष।
– विनीता पुत्री चन्द्र सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष। सभी निवासी ग्राम बोकटा, तहसील देवलथल के निवासी है।
घायलों का विवरण
– पूजा मनोला पत्नी कुन्दन सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष।
-दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष।
-श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र लगभग 52 वर्ष।
-सुमित सिंह पुत्र प्रवीण सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष ।
– योगेश कुमार पुत्र केशव राम उम्र लगभग 28 वर्ष।
– बीना पुत्री पूरन बहादुर उम्र लगभग 24 वर्ष। सभी ग्राम बोकटा, तहसील देवलथल के निवासी है।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा है कि दुघर्टना के कारणों की जांच की जाएगी।
———————–
(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल
You may also like
ऑपरेशन खूखरी के 25 साल: रणदीप हुड्डा ने कहा- हर भारतीय के लिए गर्व का दिन
टेक्सास की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 132 हुई; 101 लापता लोगों की तलाश जारी
शुभांशु का अनुभव भारत के 'गगनयान' मिशन के लिए महत्वपूर्ण : भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक अजय लेले
वोटर लिस्ट स्पेशल रिवीजन को लेकर सामने आया BJP का यह सहयोगी दल, चुनाव आयोग से कर दी ये डिमांड
कोहली-रोहित की कब होगी वापसी ? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट, बोले– 'अच्छी बात ये है कि दोनों..'