कानपुर, 09 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष वृक्षारोपण अभियान संचालित कर रही है। राज्य में इस वर्ष 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें कानपुर नगर को लगभग 47 लाख पौधों का लक्ष्य सौंपा गया है। यह कार्य 27 विभागों के समन्वय से संचालित हो रहा है। जिसमें ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, उनका संरक्षण और रख-रखाव भी उतना ही आवश्यक है। यह बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही।
दीनदयाल नगर स्थित एलेन फॉरेस्ट परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। जहां एक हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली बच्चों और आमजन की भागीदारी से कुल 46,87,889 पौधों का रोपण किया गया।
राकेश सचान ने कहा कि 2017 से प्रदेश में हरियाली बढ़ी है और अब यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यदि किसी कारणवश पेड़ कटते हैं, तो उनकी भरपाई अवश्य हो। स्वच्छ पर्यावरण के लिए पेड़ लगाना और उन्हें संरक्षित रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम महाअभियान प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों और युवाओं से आग्रह किया कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख करें।
विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक ने कहा कि वृक्षों को मां का स्थान देते हुए हर नागरिक को एक पेड़ मां के नाम समर्पित करना चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। जनसंख्या और वृक्षों के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया।
विधायक सरोज कुरील, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ऋतु महेश्वरी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं सीडीओ दीक्षा जैन ने भी पौधारोपण किया।
प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या ने जानकारी दी कि आज जनपद के विभिन्न स्थलों पर कुल 46,87,889 पौधे रोपे गए हैं, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों एवं स्कूली छात्रों ने सहभागिता की और पौधारोपण किया।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
You may also like
आज गुरुवार को बन रहा है विशेष योग, वायरल वीडियो में जानिए दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल की सटीक जानकारी
आखिर क्यों कहते हैं मामूली से दिखने वाले दरवाजे को जन्नती दरवाजा? सामने आई सालों पुरानी सच्चाई
'तुम्हें एक नहीं 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए…वॉट्सऐप पर भावुक स्टेटस लगाकर डैम में कूदी पत्नी
Guru Purnima 2025 Wishes: इन संदेशों, दोहों और शायरियों के साथ करें अपने गुरु को नमन!
Stocks to Buy: आज Emami और Metropolis Healthcare समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के सिग्नल