रामपुर: अजीमनगर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी एक विवाहित महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को गांव बुलाया और उसके साथ जंगल में रातभर रखा। सुबह उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी का वादा कर बुलाया, फिर जंगल में किया कुकर्म
यह घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरेटा गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी युवक का उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर की एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध था। युवक ने महिला को शादी का वादा कर अपने गांव बुलाया और दुष्कर्म किया। रातभर जंगल में रखने के बाद वह सुबह चुपचाप फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हरेटा गांव निवासी समीर उर्फ अयान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांचपड़ताल की।
थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
दहेज उत्पीड़न का अलग मामला: ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज
शादी के बाद बेटी को प्रताड़ित कर घर से निकाला
इसी के साथ दहेज उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किला खेड़ा गांव निवासी अनोखे सिंह ने अपनी बेटी रेखा की शादी रामपुर के कोठा जागीर गांव के युवक से की थी। तहरीर के अनुसार, ससुराल पक्ष दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं था और उसकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाता रहा।
चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने किसी तरह मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पुलिस ने तेजपाल सिंह, संतीया, मेवाराम और शेर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
The post appeared first on .
You may also like
कई साल बाद बन रहा है ऐसा योग ये राशि वाले हो जाएंगे मालामाल बदल जाएगी जिंदगी.
मंगल दोष से मिलेगा छुटकारा, इस मंदिर में जरुर जायें और करे ये उपाय
NIT Trichy Summer Internship 2025 Merit List Released: Over 300 Students Selected Nationwide
रूस और यूक्रेन के बीच बार-बार विफल बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्या बोले?
रणथम्भौर घटना के बाद सरिस्का में जारी हुआ टाइगर मूवमेंट का अलर्ट, करणी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु रहें सावधान