Top News
Next Story
Newszop

Hero की बाइक ने टू-व्हीलर बाजार में मचाया तहलका, अकेले 61% मार्केट पर करलिया कब्ज़ा, बेच डाली 2,89,930 यूनिट

Send Push

बाइक न्यूज़ डेस्क - भारतीय ग्राहकों के बीच हीरो मोटोकॉर्प के दोपहिया वाहनों की हमेशा जबरदस्त मांग रहती है। अगर पिछले महीने यानी अगस्त 2024 में कंपनी की बिक्री की बात करें तो एक बार फिर हीरो स्प्लेंडर ने इसमें शीर्ष स्थान हासिल किया है। हीरो स्प्लेंडर ने पिछले महीने कुल 3,02,934 यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त 2023 में हीरो स्प्लेंडर ने कुल 2,89,930 यूनिट मोटरसाइकिल बेची थीं। इस दौरान हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में सालाना आधार पर 4.49 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि कंपनी की बिक्री में अकेले हीरो स्प्लेंडर की हिस्सेदारी 61.65 फीसदी रही। आइए जानते हैं पिछले महीने कंपनी के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

ग्लैमर की बिक्री में करीब 50 फीसदी की कमी
बिक्री की इस लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स दूसरे नंबर पर रही। हीरो एचएफ डीलक्स ने पिछले महीने 15.89 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ कुल 84,607 यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं। जबकि हीरो एक्सट्रीम 125आर इस बिक्री सूची में तीसरे नंबर पर रही। हीरो 125आर ने पिछले महीने कुल 27,668 यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं। जबकि हीरो पैशन इस बिक्री सूची में चौथे नंबर पर रही। हीरो पैशन ने पिछले महीने 40.16 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ कुल 22,764 यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं। इसके अलावा हीरो ग्लैमर इस बिक्री सूची में पांचवें नंबर पर रही।

हीरो ग्लैमर ने इस दौरान 48.84 फीसदी की सालाना गिरावट के साथ कुल 16,057 यूनिट मोटरसाइकिल बेचीं। हीरो एक्सपल्स दसवें नंबर पर रही। वहीं हीरो प्लेजर इस बिक्री सूची में छठे नंबर पर रही। हीरो प्लेजर ने पिछले महीने 0.83 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ कुल 11,768 यूनिट स्कूटर बेचे। जबकि इस बिक्री सूची में सातवें स्थान पर Hero Destiny 125 रही. Hero Destiny 125 को पिछले महीने कुल 10,048 ग्राहक मिले। वहीं Hero Vida इस बिक्री सूची में आठवें स्थान पर रही। Hero Vida को पिछले महीने कुल 6,024 ग्राहक मिले। वहीं इस बिक्री सूची में नौवें स्थान पर Hero Zoom रही. Hero Zoom को पिछले महीने कुल 3,867 ग्राहक मिले। जबकि इस बिक्री सूची में दसवें स्थान पर Hero Xpulse 200 रही। Hero Xpulse 200 को पिछले महीने कुल 2,930 नए ग्राहक मिले।

Loving Newspoint? Download the app now