बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है, जिन्हें बांके बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति बेहद चमत्कारी मानी जाती है, और माना जाता है कि इसमें दो आत्माएं हैं। आपको बता दें, बांके बिहारी मंदिर का निर्माण स्वामी हरिदास ने 1864 में करवाया था। स्वामी हरिदास एक महान संगीतकार और भगवान कृष्ण के भक्त थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण उनकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उन्हें बांके बिहारी के रूप में दर्शन दिए। अब ऐसे में क्या घर में बांके बिहारी जी की फोटो लगाई जा सकती है और अगर लगाई भी है तो किस दिशा में उनकी फोटो लगाना शुभ माना जाता है? ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी इस बारे में विस्तार से जानते हैं। घर में बांके बिहारी जी की फोटो लगाना शुभ माना जाता है। बांके बिहारी जी की फोटो हमेशा घर के मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर रखें। इसे ऐसी जगह रखें जहां आप नियमित रूप से इसकी पूजा कर सकें।
घर में बांके बिहारी की फोटो किस दिशा में लगानी चाहिए?वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांके बिहारी की तस्वीर रखने के लिए कुछ दिशाएं शुभ मानी जाती हैं। अगर आप बिहारी जी की तस्वीर लगा रहे हैं तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ध्यान रखें कि बांके बिहारी की तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगानी चाहिए।
घर में बांके बिहारी की तस्वीर रखने के क्या नियम हैं?- घर के उत्तर-पूर्व कोने में बांके बिहारी की तस्वीर या मूर्ति रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवताओं की दिशा माना जाता है। आप इसे पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं।
- बांके बिहारी की तस्वीर या मूर्ति को साफ और पवित्र स्थान पर स्थापित करें।
- इसे पूजा घर में या किसी ऐसी जगह पर रखें जहां आप नियमित रूप से पूजा कर सकें।
- फोटो या मूर्ति को नियमित रूप से साफ करें।
- प्रतिदिन उनकी पूजा करें और उन्हें फूल, फल और मिठाई चढ़ाएं।
You may also like
चीन की मैन्युफ़ैक्चरिंग गतिविधि की धीमी रफ़्तार बरक़रार, क्या है अमेरिकी कनेक्शन?
अजमेर दरगाह परिसर में मंदिर दावे को लेकर कोर्ट में बहस जारी, मामले पर इस दिन होगी अगली सुनवाई
Covid-19 : दिल्ली में कोरोना से पहली मौत, जानिए देशभर में अब कितने हो गए हैं एक्टिव केस
भारत में रोजगार के अवसरों में वृद्धि: श्रम मंत्री का बयान
नेगी मौत मामले में आदेश के खिलाफ शिमला एसपी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया