इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ है। आज सुबह डीडवाना में भी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं।
खबरों के अनुसार, डीडवाना के जसवंतगढ़ के पास रोडवेज बस और बोलेरो कार में जबरदस्त भिड़त हुई है। इसमें हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले लोग चूरू के राजलदेसर और मौमासर के बताए जा रहे हैं।
मृतकों के शवों को लाडनूं अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जा चुका है। खबरों के अनुसार, इस दर्दनाक सडक़ हादसे में बोलेरो सवार व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। वहीं कई बस यात्रियों को भी गंभीर चोटें आने की जानकारी मिली है। घायलों का लाडनूं के राजकीय अस्पताल उपचार जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Skin care : क्या सुबह और रात में एक ही मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करना सही है? जानिए विशेषज्ञ की राय
Imran Tahir ने 46 साल की उम्र में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, ये बड़ी उपलब्धि भी की हासिल
Best Xiaomi phones : बजट में धमाका! 15 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट Xiaomi फोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
दिल्ली: रंजीत नगर पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
वोटर अधिकार यात्रा : राहुल गांधी मखाना किसानों के साथ तालाब में उतरे, जानी समस्याएं