इंटरनेट डेस्क। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में पार्टी की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस बैठक में हिमंत बिस्वा शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि असम का मुख्यमंत्री भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है और कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उसे जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उसकी आंखों में साफ दिख रहा है- क्योंकि उसे अब न मोदी बचा पाएंगे और न ही शाह।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खडग़े ने भी असम के सीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी असम की हुकूमत में आएगी तो यहां से भ्रष्टाचार निकलेगा। असम के मुख्यमंत्री सबसे विश्वासघात कर रहे हैं, सबको डरा रहे हैं और यहां जबरदस्त लूट खसोट चल रही है। असम में हमारी सरकार आएगी तो युवाओं को नौकरी देंगे, क्योंकि बीजेपी ने वादा तो किया, लेकिन नौकरी नहीं दी। आज युवा भटक रहे हैं। देश में तमाम पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है।
बीजेपी सरकार गरीबों-मजदूरों को लूट रही है: मल्लिाकार्जुन खडग़े
मल्लिाकार्जुन खडग़े ने कहा कि बीजेपी सरकार में कोई ऐसा काम नहीं हुआ, जिसके लिए इनको याद रखा जा सके। ये बोगस सरकार है और इसे आपको सबक सिखाना चाहिए। बीजेपी सरकार गरीबों-मजदूरों को लूट रही है, लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रही है, इसलिए इन्हें सबक सिखाना है। इनकी सरकार में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं... अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
भारत की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, करुण नायर की जगह साई सुदर्शन की वापसी
केंद्र सरकार खेलों के विकास के लिए संकल्पित, खेलो भारत कॉन्क्लेव में बोले मनसुख मांडविया
प्लॉट संबंधित सभी घोषणाएं फर्जी थीं, अरशद नदीम ने खोली पाकिस्तान की पोल
गीता पाठ्यक्रम के लिए देवभूमि सर्वश्रेष्ठ राज्य, तुष्टिकरण करने वालों को ही दिक्कत: महेंद्र भट्ट
पतंजलि में लगेगा दो दिवसीय निशुल्क शिविर