Top News
Next Story
Newszop

Alwar: मौलवी ने मस्जिद में ले जाकर किया दुष्कर्म, दर्द के कारण चीख...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक मस्जिद में मौलवी द्वारा पांच वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी दी कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी 22 सला का असजद नाम का मौलवी उसे मस्जिद के अंदर ले गया। यहां पर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची घर में नहीं मिली तो उसकी तलाश में मां मस्जिद के अंदर गई। यहां पर बच्ची की हालत देखकर मां के होश उड़ गए। उसने यहां पर देखा कि मासूम बच्ची दर्द के कारण चीख-चिल्ला रही थी। पीडि़त बच्ची की मां को देखते ही मौलवी वहां से भाग गया।

पीडि़ता की मां ने दर्ज करवाई है शिकायत
इसके बाद पीडि़त बच्ची की मां ने इस संबंध में राजगढ़ थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी मौलवी असजद के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से इस मामले जांच कर रही है। आपको बता दें कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आए दिन मामले सामने आते रहते हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार, राजस्थान में साल 2022 में रेप के 5,399 मामले दर्ज किए गए थे। उत्तरप्रदेश 3,690 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर था।

PC:hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now