Next Story
Newszop

Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Sourav Ganguly, आईपीएल से कमाए हैं इतने

Send Push

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की कुल नेट वर्थ करीब 700 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी लंदन, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में कई संपत्तियां हैं।

वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के माध्यम से लगभग 16.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाएं के हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।

PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now