इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 में पूरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद ऋषभ पंत के बल्ले से बा मुश्किल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रन निकले। पंत ने शतक ठोका लेकिन टीम फिर भी हार गई। इसके बाद बीसीसीआई ने उनपर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया। ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स आरसीबी के खिलाफ स्लो ओवर रेट की दोषी पाई गई।
इस वजह से पंत पर यह जुर्माना लगाया गया है। एसएसजी ने तीसरी बार इस सीजन यह सजा भुगती है। पंत के साथ टीम पर भी भारी जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।
बता दें कि इस मैच में पंत ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए 118 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। शतक के बाद वो मैदान पर ही फ्रंट फिल्प करते दिखे थे।
pc- rk
You may also like
PM Modi's Memorable Encounter with Young Cricketer Vaibhav Suryavanshi in Patna
Former New Zealand Coach David Trist Passes Away at 77
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ