Lifestyle
Next Story
Newszop

Pitru Paksha 2024: इस साल शुभ नहीं हैं पितृ पक्ष, होने जा रही हैं 15 दिन में ये दो बड़ी घटनाएं

Send Push

इंटरनेट डेस्क। 17 सितंबर मंगलवार से पितृ पक्ष शुरू होने जा रहा हैं और ऐसे में पितृपक्ष में लोग पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। साथ ही अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध ,तर्पण जैसे कर्मकांड करते हैं। इस बार पितृ पक्ष की शुरूआत 17 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से हो रही है। उस दिन श्राद्ध की पूर्णिमा तिथि होगी। पितृ पक्ष का समापन 2 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या यानी आश्विन अमावस्या के दिन होगा। लेकिन  इस साल पितृ पक्ष में दो बड़ी घटनाएं घटने वाली है।

2 बार लगेगा ग्रहण
पितृ पक्ष के 15 दिनों के दौरान 2 ग्रहण भी लग रहे है।  जिसमें एक सूर्य ग्रहण तो दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। यह दो बड़ी घटनाएं पितृ पक्ष में घटने वाली है। ऐसे में इस बार पितृ पक्ष को शुभ नहीं माना जा रहा है। 

कब कब लगेंगे गृहण
पितृ पक्ष के दूसरे दिन 18 सितंबर को भाद्रपद की पूर्णिमा पर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके बाद पितृपक्ष के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगेगा। हालांकि भारत में सूर्यग्रहण भी नहीं दिखाई देगा। दोनों ग्रहण भारत में अदृश्य होंगे जिसके कारण सूतक भी नहीं लगेगा हालांकि इन सब के बीच ग्रहण लगने की घटना को सनातन धर्म में अशुभ माना जाता है।

pc- didinews.co.in

 

Loving Newspoint? Download the app now