लाइव हिंदी खबर (हेल्थ कार्नर ) :- यदि आपको दिल का दौरा पड़ा है, तो जल्दी ठीक होने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा किए गए अध्ययन में यह पाया गया है कि यदि आप अपने आहार में रोजाना 10 ग्राम फाइबर बढ़ाते हैं, तो मृत्यु का जोखिम 15 प्रतिशत तक कम हो सकता है। फाइबर युक्त भोजन कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
फल: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आम, सेब, फालसे और नाशपाती।
सब्जियां: पत्तागोभी, ब्रोकली, पालक, मटर और सेम।
दालें: काबुली चने, राजमा, मसूर और अरहर की दाल।
अनाज: ओटमील, कॉर्नफ्लेक्स, आटे से बनी सेवइयां और गेहूं की ब्रेड।
जरूरत: नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के अनुसार, पुरुषों को प्रतिदिन 38 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है।
लाभ: फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन क्रिया नियमित होती है, अपशिष्ट पदार्थ आंतों में लंबे समय तक नहीं रहते, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।
You may also like
ट्रैरिफ वॉर से भारतीय उत्पादों की बढ़ेगी मांग : कारोबारी
गांधीसागर अभयारण्य भी होगा चीतों से गुलजार, 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे दो चीते: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पत्नी के उत्पीड़न से परेशान आईटी इंजीनियर ने सल्फास खाकर दी जान
उज्जैन में 'जल-जागरण' की ऐतिहासिक शुरुआत, गंधर्व सागर में हुआ भूमि-पूजन
जल गंगा संवर्धनः प्रदेश में जन सहभागिता से चल रहा है जल स्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण