Top News
Next Story
Newszop

उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

Send Push



लखनऊ, 20 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 18 दिनों के अन्दर एक करोड़ सदस्य बनाकर इतिहास रचने का काम किया है। प्रदेश में यह पहला अवसर है जब भाजपा ने इतने कम समय में एक करोड़ सदस्यता कराई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी पुष्टि की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान-2024 के 18 दिनों में उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बनकर भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हुए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अभी और बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

सदस्यता अभियान के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के लिए पार्टी के सभी कर्मठशील पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार का हिस्सा बनने वाले सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।

सदस्यता में शीर्ष पर अमरोहा

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता कराने वाले जिलों की जानकारी साझा की है। इन दस जनपदों में सबसे शीर्ष पर अमरोहा जनपद है। अमरोहा जनपद ने 145727 सदस्य बनाये हैं। वहीं अन्य नौ जनपदों में हरदोई, लखनऊ महानगर, बुलंदशहर, आगरा महानगर, कुशीनगर, उन्नाव, सहारनपुर जिला, गाजियाबाद महानगर और बहराइच शामिल है।

Loving Newspoint? Download the app now