अप्रैल के लिए सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन: ज्यादातर लोग अप्रैल के महीने में अपने परिवार के साथ घूमने की योजना बनाते हैं। क्योंकि इस महीने तक अधिकांश बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं और परिवार में सभी लोग छुट्टी पर होते हैं। ऐसे में अप्रैल-मई के महीने में देश में कुछ खूबसूरत जगहों को देखा जा सकता है। इन जगहों पर जाकर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। अप्रैल के अत्यधिक गर्म महीने में आप उन स्थानों पर जा सकते हैं जहां तापमान कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जो अप्रैल के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं।
लेह-लद्दाख
लेह-लद्दाख इस मौसम में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थलों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल जीत सकती है। यह स्थान घूमने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की बर्फ से ढकी घाटियां और खूबसूरत नजारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यही कारण है कि यहां देशी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां आप पैंगोंग झील, फुगाताल मठ, मैग्नेटिक हिल जैसे स्थानीय पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।
पचमढ़ी
अगर आप अप्रैल के महीने में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आप 2-3 दिनों के लिए पचमढ़ी की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। मध्य प्रदेश में स्थित यह हिल स्टेशन पचमढ़ी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में आप बी फॉल्स, पांडव गुफा, जमुना फॉल्स और सनसेट पॉइंट का भ्रमण कर सकते हैं। यह एक बजट अनुकूल यात्रा होगी।
कौसानी
देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन के लिए अनेक स्थान हैं। यहां स्थित कौसानी भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो अप्रैल-मई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। कौसानी एक छोटा सा गांव है जिसकी खूबसूरती देखने लायक है। ऊंचे देवदार के पेड़ और हरियाली, हिमालय पर्वत इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं।
अंडमान और निकोबार
अगर आप इस बार कुछ अलग ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार जा सकते हैं। यहां समुद्र के किनारे बिताया गया समय आपके लिए यादगार रहेगा। समुद्र और नारियल के पेड़ इस यात्रा को यादगार बना देंगे। यहां आप हैवलॉक द्वीप, रॉस द्वीप, राधा नगर बीच घूम सकते हैं।
The post first appeared on .
You may also like
सिरसा में होलसेल शू मर्चेन्टस एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक में लिया ये फैसला
Government scheme: केन्द्र सरकार इस योजना में बिना गारंटी के देती है बीस लाख रुपए तक का लोन,जान लें आप
शादी का झांसा देकर नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
KKR vs LSG: कोलकाता के सामने लखनऊ पेश करेगी चुनौती, देखें कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के सच्चे प्रतीक : दिवंगत अभिनेता की पत्नी को पीएम मोदी का पत्र