Next Story
Newszop

Anushka B'day: कई बार प्रेमानंद जी के दर्शन कर चुकी हैं अनुष्का, जान लें टोकन संग कैसे जा सकते हैं महाराज जी के पास

Send Push
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है, उनका जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं और अभी एक्टिंग से दूरी बनाई हुई है. वहीं उनकी रुचि अब अध्यात्म में ज्यादा है। बता दें, कुछ महीने पहले वह अपने पति विराट कोह और दोनों बच्चों बेटा अकाय और बेटी वामिका के साथ श्री प्रेमानंद जी गोविंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन गए थे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

जिसमें दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे थे। आपको बता दें, अनुष्का को जब भी समय मिलता है, वह प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने वृंदावन आ जाती हैं। बता दें, राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध संत हैं, जिनके प्रवचन, भजन और सत्संग सुनने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कैसे आप भी जा सकते हैं।
कैसे मिलेंगे प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन image

प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने और उनसे मिलने के लिए आपको सबसे पहले श्री हित राधा केलि कुंज की आधिकारिक वेबसाइट vrindavanrasmahima.com पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद मिलने और दर्शन की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन image
  • सबसे पहले श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम की आधिकारिक वेबसाइट vrindavanrasmahima.com पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट का 'होम इंटरफेस' दिखाई देगा. यहां आपको ऊपर दिए गए मेनू बार के एक्टिविटी सेक्शन में ‘दर्शन’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, आपको दर्शन का प्रकार चुनना होगा: महाराज जी भाव दर्शन, श्रृंगार दर्शन या वाणी पथ दर्शन।
  • इसके बाद पूज्य महाराज जी भाव दर्शन चुनें और 'Contact Us' पेज भरें।
  • अब भक्त मांगी गई डिटेल्स जैसे, नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, विषय और वृंदावन आने का आपका संदेश दर्ज करें।
  • अब सभी जानकारी भरने के बाद एक बार फॉर्म को चेक कर लें, कुछ छूट तो नहीं गया है, इसके बाद फॉर्म जमा कर दें और रसीद, फॉर्म का प्रिंट आउट लेना न भूलें। इसी के साथ बता दें, आपको आश्रम के प्रवेश द्वार पर पर्ची को अप्रूव करना होगा। जिसके बाद ही दर्शन करने की अनुमति मिलेगी।​

महाराज जी के दर्शन की नहीं है ऑनलाइन व्यवस्था image

वर्तमान में, प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन और उनसे आमने-सामने की मुलाकात के लिए कोई ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर आप महाराज जी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको वृंदावन ही आना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आप ऑनलाइन कर सकते हैं।


किन डॉक्यूमेंट्स को लाना जरूरी image

प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन के लिए अपने साथ अपना आधार कार्ड साथ लाना जरूर है। इसी के साथ जिन भक्तों ने रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें प्रशासन टोकन आवंटित करेगा। जिन भक्तों को टोकन मिलेंगे, सिर्फ उन्हें ही प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।


अपॉइंटमेंट के जरिए प्रेमानंद जी महाराज से कैसे मिलें? image

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए आप वृंदावन स्थित श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम से संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। आपको सुबह 9:00 बजे के बाद एकांतिक वार्तालाप (Ekantik Vartalap) के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आपका प्रश्न अध्यात्म से संबंधित होना चाहिए। बता दें, प्रतिदिन एकांतिक वार्तालाप/एकांतिक दर्शन के लिए केवल कुछ ही नाम लिखे जाते हैं।


प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए कहां आना होगा? क्या देनी होगी फीस? image

वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए आप राधा केली कुंज जा सकते हैं, जहां उनके शिष्यों की ओर से अगले दिन के दर्शन के लिए सुबह 9:30 बजे टोकन दिए जाते हैं। आपको बता दें, प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए कोई फीस नहीं चार्ज की जाती है, ये पुरी तरह से निशुल्क है।


कैसे पहुंचे वृंदावन image

सड़क मार्ग से भारत के विभिन्न शहरों से वृंदावन पहुंचना आसान है। शहर में जाने का सबसे आसान तरीका मथुरा है, जो 10 किमी दूर है। इसके अलावा आप कई हाईवे और एक्सप्रेस वे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको अलीगढ़ , आगरा , दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से मथुरा के माध्यम से वृंदावन ले जाते हैं।अगर आप फ्लाइट से आ रहे हैं, तो बता दें, वृंदावन का अपना कोई एयरपोर्ट नहीं है। नजदीकी एयरपोर्ट आगरा में स्थित खेरिया एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट शहर के केंद्र से 69.4 किमी की दूरी पर स्थित है। आप दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी यात्रा कर सकते हैं, जो वृंदावन शहर के केंद्र से 167 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके बाद आप सड़क मार्ग के जरिए वृंदावन आ सकते हैं।अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं, तो बता दें, नजदीकी रेलवे स्टेशन जो आपको वृंदावन शहर ले जाएगा वह मथुरा में है, जिसे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता है और यह शहर के केंद्र से 11.4 किमी की दूरी पर स्थित है। मथुरा से वृंदावन तक यात्री लोकल ट्रेनें चलती हैं, जिससे मथुरा पहुंचने के बाद शहर की यात्रा करना और अधिक आसान हो जाता है।

Loving Newspoint? Download the app now