फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हाल में 'लाफ्टर शेफ्स 2' शो में आईं। यहां पर वो एल्विश यादव को पहचान नहीं पाईं। उन्होंने उन्हें समर्थ कहकर पुकारा। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वो कहने लगी किं एल्विश के फैंस उन्हें मार डालेंगे। ये मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर दिव्यांका त्रिपाठी और एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिव्यांका सेट पर आती हैं। वो सभी कंटेस्टेंट्स से मिलती हैं। फिर एल्विश यादव सामने आते हैं तो वो उन्हें समर्थ जुरेल समझ लेती हैं और कहती हैं- हैलो समर्थ। ये सुनकर समर्थ, अभिषेक कुमार, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक और बाकी सभी हंसने लगते हैं। इस पर एल्विश खुद उन्हें अपना नाम बताते हैं और कहते हैं, 'अभी-अभी गिर गया मैं नजरों में अपनी।'
दिव्यांका को हुआ गलती का एहसास, पर हुईं ट्रोल
इसके बाद दिव्यांका को अपनी गलती का एहसास होता है। वो पहले अपना माथा पीटती हैं और फिर एल्विश को प्यार से गले लगाकर माफी मांगती हैं। इसके बाद वो डर के मारे कहती हैं, 'एल्विश के फैंस मुझे मार ही डालेंगे।' होता भी कुछ ऐसा ही है। एल्विश के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। इसके बाद वो इसका जवाब भी देती हैं।
दिव्यांका ने ट्रोल को दिया जवाब
दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक पोस्ट के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं सच्चे एल्विश फैंस का उनके अच्छे व्यवहार के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। सच्चे फैंस, सबसे पहले अपने आदर्श का सम्मान करते हैं। ट्रोल करने वालों का भी मेरी दिलचस्पी बढ़ाने के लिए डबल शुक्रिया।'
'गंदी भाषा का खुद ही मिलेगा जवाब'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरा आंतरिक तंत्र (इनर सिस्टम) आपकी गंदी भाषा का जवाब खुद ही आपको और आपके परिवार को दे देता है। कर्म! जो अच्छे हैं, उनका हमेशा भला होगा... मेरी मूल दिव्यता यही कहती है!'
दिव्यांका हैं फेमस एक्ट्रेस
दिव्यांका को पिछली बार 'द मैजिक ऑफ शिरी' में देखा गया था, जो 2024 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वो 2006 में अपने शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से घरेलू नाम बन गईं, जिसने छोटे पर्दे पर उनकी शुरुआत भी की। 2013 में उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' में डॉ. इशिता भल्ला की भूमिका से सबका दिल जीत लिया।

You may also like
अति पिछड़ा वर्ग एवं गुर्जर समाज की विभिन्न मांगों पर चर्चा के लिए मंत्री समिति की बैठक सम्पन्न
जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान
जयंती विशेष: कलम से रचा गांव और समाज का सच, आजादी के लिए छोड़ी पढ़ाई, यह थे ताराशंकर बंद्योपाध्याय
आयुष शर्मा ने 'वॉशबोर्ड एब्स' दिखाते हुए कहा 'कमबैक तो जबरदस्त होना चाहिए'
उत्तर प्रदेश : आरओ/एआरओ की परीक्षा पर यूपी एसटीएफ भी रखेगी पैनी नजर