Top News
Next Story
Newszop

Aaj Ka Panchang, 6 October 2024 : आज नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Send Push
राष्ट्रीय मिति आश्विन 14, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 21, रबि-उल्सानी-02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 11 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।प्रीति योग प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 34 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 6 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 6 अक्टूबर 2024 : शाम में 6 बजकर 1 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2024 :ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 6 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 45 मिनट से से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 1 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक। आज का अशुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2024 :राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 14 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 51 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक। आज का उपाय : आज मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Loving Newspoint? Download the app now