Top News
Next Story
Newszop

मिर्गी का दौरा है या डांस... लड़के का अटपटा 'कुकड़ू कु' डांस देखकर इंटरनेट की जनता हंस पड़ी, वीडियो वायरल

Send Push
बच्चे कई बार मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो लोगों को काफी पसंद आता है। इंस्टाग्राम पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा डांस करता नजर आ रहा है। बच्चे को डांस करते देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यह वीडियो किसी पार्टी का है जिसमें यह बच्चा डांस कर रहा है।वीडियो में आप देखेंगे कि म्यूजिक और बच्चे के एक्सप्रेशन दोनों कमाल के हैं। यह म्यूजिक दरअसल मुर्गे की आवाज से मिलती जुलती है जिसकी वजह से बच्चा भी वैसे ही एक्सप्रेशन दे रहा है। आसपास में मौजूद लोगों की भी हंसी इसे देखकर नहीं रूक रही है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो काफी धमाल मचा रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि बच्चे ने 'मुर्गा डांस' कर शादी में माहौल बना दिया है। इसे कहते हैं तूफानी डांस
इसे इंस्टाग्राम के हैंडल im__vishxl01 पर शेयर किया गया है। कुछ दिनों पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को 7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर भला बिना प्रतिक्रिया दिए कैसे रह सकते थे। उन्होंने जमकर इस वीडियो पर कमेंट किया है। ज्यादातर यूजर का कहना है कि बच्चे के मूव्स काफी फनी हैं। बना दिया माहौल imageएक यूजर ने लिखा है- ये इस म्यूजिक पर जॉम्बी डांस करना चाह रहा है। एक और शख्स ने लिखा है- शादी में असली माहौल तो इसी बच्चे ने बनाया है। एक और यूजर का कहना है- इतना टैलेंट कहां से लेकर आते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा है- भाई मुर्गे के डांस का भी प्रो-वर्जन आ गया है। जबकि एक अन्य यूजर्स ने कहा कि मिर्गी आई है या डांस...। वैसे आपको बच्चे के मुर्गा डांस का यह वीडियो कैसा लगा? अपनी राय जरूर कमेंट सेक्शन में बताएं।
Loving Newspoint? Download the app now