नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएउा में निक्की भाटी हत्याकांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दहेज को लेकर हत्या किए जाने के आरोपों और वायरल भयावह वीडियो के बाद से यह मामला खासा तूल पकड़ रहा है। हालांकि, अब निक्की भाटी के पति विपिन के पड़ोसियों ने ऐसे दावे किए हैं, जिसको लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं। दरअसल, 21 अगस्त को 28 साल की निक्की की ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में कथित तौर पर दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अब कई प्रकार के सवाल उठाए जाने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि निक्की की मौत के बाद ससुराल-मायका पक्ष के बीच उसके बेटे को लेकर कथित तौर पर समझौता हुआ था।
निक्की के परिजन इस पूरे कांड को दहेज हत्या का मामला बता रहे हैं। दूसरी तरफ ससुराल पक्ष लगातार दावा कर रहा है कि बहू ने खुद को आग लगा ली थी। इस बीच निक्की के कांड के बाद डॉक्टर के कथित तौर पर दिए गए बयान का मामला भी गरमा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उसने सिलेंडर विस्फोट से आग की बात कही।
पड़ोसियों ने खड़े किए सवालनिक्की हत्याकांड या आत्महत्या केस इस पर अब बहस शुरू हो गई है। निक्की के ससुराल के गांव में लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर उसकी हत्या की गई तो उसके मायकेवालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव ससुरालवालों को क्यों सौंपा? क्यों दोनों परिवार अंतिम संस्कार के समय तक शांत थे? हत्या का आरोप बाद में क्यों लगाया जाने लगा? अब विपिन के एक पड़ोसी ने दोनों परिवारों के बीच एक समझौते की बात का दावा किया है।
आरोपी परिवार का किया बचावविपिन भाटी के घर के पास रहने वाले प्रकाश प्रधान ने आरोपी परिवार का बचाव किया। वे कहते हैं कि जब निक्की जली तो उसका पति बच्चे के साथ कार की सफाई कर रहा था। कंचन के शोर मचाने पर सभी ऊपर भागे। एक चैनल से बात करते हुए पड़ोसी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के दौरान दोनों परिवार साथ थे। उसी समय से निक्की के परिवार वाले हत्या का आरोप लगाने लगे थे।
बुजुर्ग ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद विपिन के परिवार ने निक्की का शव अंतिम संस्कार के लिए मांगा था। उन्होंने कहा कि निक्की के मायकेवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। विपिन के पिता और समाज के अन्य लोगों ने उनसे कई बार विनती की कि बहू के अंतिम संस्कार का मौका दिया जाए। प्रकाश प्रधान ने कहा कि इसके बाद निक्की के मायकेवालों ने एक शर्त रखी थी।
प्रकाश कहते हैं कि वह शव अंतिम संस्कार के लिए देंगे, लेकिन बदले में उन्हें वचन देना होगा। जब वे निक्की और कंचन के बच्चों को वापस अपने पास ले जाएंगे तो उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं जाएगा। बुजर्ग ने बताया कि दोनों परिवार इस बात पर सहमत हो गए। इसके बाद विपिन के बेटे और पिता ने एक साथ निक्की को मुखाग्नि दी।
पति के बाहर होने का दावाघटना के समय सीसीटीवी में दिखे एक बुजुर्ग ने भी दावा करते हुए कहा कि जब निक्की जली थी, उसका पति बाहर था। कंचन की आवाज आने के बाद विपिन दौड़ा। निक्की के खुद आग लगाने की आवाज आइ थी। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने दावा किया कि निक्की के अस्पताल ले जाने के समय सास-ससुर भी कार में साथ थे। घटना के अगले दिन निक्की की बहन कंचन ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने उसे जला दिया।
पुलिस ने मामले में पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केस को निक्की के आखिरी बयान ने भी उलझा दिया है। अस्पताल में डॉक्टर के सामने निक्की ने कहा था कि घर में सिलेंडर विस्फोट में वह झुलस गई। पुलिस जांच में घर में किसी विस्फोट की बात सामने नहीं आई है।

You may also like
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दिया जेंडर 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम`
शनिवार को अगर इन 5 कामों को अपना लिया तो शनिदेव की कृपा बरसेगी साढ़ेसाती भी नहीं छू पाएगी`
आमिर खान की नई प्रेमिका: क्या तीसरी शादी की तैयारी है?
अंडा चुराने गया था चालाक युवक गुस्से में आई मोरनी ने किया ऐसा हमला कि याद आ गई नानी`
सुन्दर स्लिम दिखने से लेकर कैंसर की बीमारी का इलाज है कुट्टू का आटा ,आईये जानते है किस तरह खाएं`