Next Story
Newszop

आज का मौसम 2 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश, 78 KM की रफ्तार से चली हवाएं, यूपी-बिहार-उत्तराखंड में भी बरसे बादल

Send Push
नई दिल्ली, आज का मौसम 2 मई 2025: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई है। सुबह करीब 5 बजे के आसपास राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तेज रफ्तार हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में 78 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कुछ ही देर में बारिश भी होने लगी। इससे पहले देर रात करीब 2 बजे भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है।उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने करवट ली है। यूपी के कई शहरों में भी सुबह सुबह बारिश हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली हैं। इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों एक से दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार देर रात भी बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। गुरुवार के दिन के तापमान की बात करें तो इसमें भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी तथा बारिश का अनुमान जताया है। बिहार-उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। यूपी में भी सुबह-सुबह बारिश, चलीं तेज हवाएंउत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कई जगहों पर बेमौसम बारिश और झोंकेदार हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया है। आने वाले दिनों प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसी क्रम में 2 मई को प्रदेश के दोनों हिस्सो में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार सुबह की शुरुआत यूपी के कइ शहरों में तेज आंधी के साथ हुई। नोएडा में भी तड़के मौसम ने करवट ली। तेज धूल भरी आंधी शुरु हुई। तेज धूल भरी आंधी से कई घरों में शीशे की खिड़की टूटकर गिरी। शहर में कई जगहों की लाइट गुल हो गई, तेज बारिश शुरु होने के साथ तापमान में गिरावट आई। image बिहार में ओलावृष्टि, तापमान में गिरावटबिहार में गुरुवार को अचानक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से परेशान राज्य के लोगों को खुश कर दिया। राज्य में बारिश के साथ ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के संगम से प्रभावित एक बड़े मौसम पैटर्न की शुरुआत मात्र है। पूर्वानुमान में कल बिहार के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है, विशेष रूप से दक्षिणी और पूर्वी जिलों जैसे पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। image जयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में बारिशराजस्थान के कई जिलों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसका असर दिखाई भी देने लगा है। जयपुर सहित कई जिलों में आज गुरुवार दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी है। जयपुर शहर के परकोटे और विद्याधर नगर में ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से होने की उम्मीद थी लेकिन बीते दिन ही इसका असर दिखाई दिया। जैसलमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली, नागौर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा सहित कई जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तो कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। जैसलमेर और बीकानेर में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश की वजह से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है।
Loving Newspoint? Download the app now