मुंबई : महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई महानगर में मंगलवार की शाम जमकर बारिश हुई। महज एक घंटे की बारिश में कई अंधेरी सबवे और दहिसर में पानी भर गया। मौसम विभाग ने महानगर में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की बात कही है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के चलते मछुआरों के लिए भी अडवाइजरी जारी की गई है।जोगेश्वरी में 63 एमएम, अंधेरी में 57 एमएम, जुहू में 24 एमएम, सांताक्रुज में 23 एमएम, विलेपार्ले में 21 एमएम, खार में 19 एमएम और दिंडोशी में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं पवई में 38 एमएम, भांडुप में 29 एमएम बारिश हुई। चक्रवाती हवाओं ने बदला मौसममौसम विभाग (IMD) ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 21 मई से 24 मई तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, बिजली चमकने और तेज़ हवाएं चलने की भी आशंका है। IMD के अनुसार, अरब सागर में एक मौसम प्रणाली बन रही है। मुंबई के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि कर्नाटक के तट के पास, अरब सागर के मध्य-पूर्वी भाग में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। 22 मई के बाद रहें अलर्टअनुमान है कि 22 मई के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे और शक्तिशाली हो सकता है। मौसम विभाग की अधिकारी, शुभांगी भूटे ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के कारण महाराष्ट्र में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएंबारिश से दक्षिण कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मुंबई जैसे इलाके प्रभावित हो सकते हैं। कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, और कुछ अलग-अलग जगहों पर इससे भी ज़्यादा तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 22 से 24 मई तक रहें सतर्कमौसम विभाग ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों में अरब सागर में मौसम खराब रहने की आशंका है। 21 मई से महाराष्ट्र और गोवा के पास समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह 24 मई तक उत्तर की ओर बढ़ सकता है और मजबूत हो सकता है। CMO के अनुसार, इससे राज्य के तट को सीधा खतरा नहीं है। लेकिन 22 से 24 मई के बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। खासकर रायगढ़, रत्नागिरी, मुंबई और पालघर के पास समुद्र ज्यादा खराब रहेगा।
You may also like
दीपिका, कैटरीना या सुष्मिता नहीं, ये है बॉलीवुड की सबसे लंबी एक्ट्रेस, नया फोटोशूट देख लोग बोल रहे इंटरनेशनल हो गई महाकुंभ की वायरल गर्ल
बीच IPL सीजन में नियम बदले जाने से नाखुश है KKR, मेल करके BCCI को सुनाई खरी-खोटी
नवविवाहित जोड़ों के लिए माउंट आबू क्यों है परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन ? वीडियो में जानिए इस हिल स्टेशन की 10 खासियतें
Banu Mushtaq : 'हार्ट लैंप' से अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार तक का सफर
अजमेर के किन होटलों में आप रहेंगे सुरक्षित? प्रशासन जारी करेगा अग्निकांड के बाद हुए सर्वे की लिस्ट