Next Story
Newszop

पति के साथ नहीं रहना चाहती, प्रेमी के साथ खुश हूं... शामली थाने पहुंची फरार महिला, कर दिया 'ऐलान'

Send Push
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला ने खुलेआम अपने प्रेमी के साथ संबंधों को स्वीकार करते हुए पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। महिला ने खुले तौर पर कहा कि उसे अपने पति के साथ रहने का कोई इरादा नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ खुश है। अब इस मामले को लेकर दोनों को परेशान नहीं किया जाए। उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाना स्वीकार किया है। महिला के इस प्रकार के रुख की चर्चा हो रही है।



क्या है मामला?मामला शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के शिवाला मार्ग निवासी एक महिला गायब हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। दोनों को घर पर छोड़कर जाने का मामला सामने आया। उसका झिंझाना निवासी युवक के साथ प्रेम संबंध चलने की बात सामने आई। उसी के साथ वह फरार हुई थी।



मामले में दर्ज हुआ केसपत्नी के घर छोड़कर फरार होने के बाद पीड़ित पति ने पत्नी को हर जगह खोजा। मायके और अन्य स्थानों पर खोजने के बाद उसका झिंझाना के युवक के साथ प्रेम संबंधों की जानकारी मिली। पीड़ित पति ने पत्नी के लापता होने की सूचना कांधला थाने में दर्ज कराई। उसने पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई।



रविवार को थाने पहुंची महिलापति के थाने में शिकायत दिए जाने की बात जब महिला तक पहुंची तो वह रविवार को सीधे महिला थाने पर पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। महिला के थाने पर पहुंचने के बाद उसके पति को जानकारी दी गई। पति और अन्य परिजन थाने पर पहुंच गए।



महिला थाने पर जब पति और परिजनों ने समझाना शुरू किया तो महिला ने किसी की बात सुनने से इनकार कर दी। वह झिंझाना निवासी युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वह पति के साथ जाने को तैयार ही नहीं हुई। यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

Loving Newspoint? Download the app now