Next Story
Newszop

बिहार की मनीषा रानी ने करोड़ों में खरीदा आलिशान घर, लेकिन जहां पहले रहती थीं वो भी कम नहीं, तस्वीरें देती सबूत

Send Push
बिग बॉस OTT के सीजन सेकेंड से मशहूर हुईं बिहार की मनीषा रानी को अब हर कोई जानता है। चुलबुले अंदाज और सीधी बात करने की वजह से हसीना ने फैंस के दिलों में भी खूब जगह बनाई है। और, महानगरी में आलिशान घर खरीदने की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। दरअसल मनीषा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि उन्होंने अपना पहला घर मुंबई में खरीदा है।

बताया जा रहा है कि मनीषा रानी का सपनों का आशीयाना मुंबई के गोरेगांव में स्थित है, 17वें फ्लोर पर बने अपार्टमेंट की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। वैसे मनीषा घर में कब शिफ्ट होंगी इसको लेकर कोई खबर नहीं है और, यह वही घर है जिसमें वो अब तक रह रहीं थी। वैसे उन्होंने दिवाली पर लग्जीरियस घर की तस्वीरें भी दिखाई थीं। जो होम डेकोर के लिए कई आइडिया देता है।(फोटो साभार: इंस्टाग्राम @manisharani002)
लिविंग एरिया में लाइट कलर image

सबसे पहले मनीषा रानी के घर के लिविंग एरिया की बात करें तो यहां इसे लाइट कलर्स की मदद से क्लासी लुक दिया गया है। दीवारों पर क्रीम कलर का पैंट है जिसके साथ बेज कॉजी सोफा सेट परफेक्टली मैच हो रहा है। ब्लू कलर की लाइट और मनीषा रानी के नाम की पिंक लाइट टीजिंग एलिमेंट एड कर रही है। बड़ी सी दीवार पर सिर्फ एक पेंटिंग लगाकर मिनिमल सवाजट की गई है।


तस्वीरों और पौधों से सजाया आशियाना image

मनीषा रानी ने अपने घर की सजावट में ज्यादा तामझाम करने की जगह जरूरी और खूबसूरत चीजें की रखी हैं। जैसे कि दीवार पर उनकी तस्वीरें लगी हैं। सोफे के पास एक बड़ा मिरर है जिसके दोनों ओर वाइट कलर का पॉट और उसके अंदर फ्लावर प्लांट लगे हैं। जो खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही घर को पीसफुल दिखाने में मदद कर रहे हैं।


फ्लोर और टेरिए एरिया image

फ्लोरिंग की बात करें तो दीवार के कलर को मैच करते हुए ही क्रीम कलर के टाइल्स लगाए हैं। ऐसे दीवार और फ्लोर दोनों एक जैसे ही लग रहे हैं। वहीं टैरिस को खूबसूरत प्लांट से सजाया गया है। जहां अक्सर मनीषा रानी फोटो क्लीक कराती नजर आती रहती हैं।


लिविंग एरिया के पास है बालकनी image

मनीषा रानी के घर में लिविंग एरिया के पास ही बलकानी बनी है। जिसके बीच में मिरर वॉल और मेहंदी कलर के पर्दे लगे हुए हैं। जबकि बालकनी को छोटे-छोटे गमलों से सजाया गया है। वही बालकनी के दूसरी साइड टीवी शोकेस और वुडन चेयर रखी हुई हैं। लंबी सी टेबल के नीचे कार्पेट बिछा है जो लुक को कंप्लीट करने का काम कर रहा है।


मनीषा रानी का खूबसूरत घर​
Loving Newspoint? Download the app now