रांची: झारखंड की राजधानी रांची में साधु के वेश में लुटेरे घूम रहे हैं। उन्होंने लालपुर थाना के कांस्टेबल पिंटू कुमार को अपना शिकार बनाया। साधुओं ने सांप से कटवाने की धमकी देकर उनसे 3500 रुपए छीन लिए। इस घटना के संबंध में लालपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बरियातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से सांप और लूटे हुए पैसे बरामद किए हैं। थड़पखना मस्जिद के पास की घटनाजानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के कांस्टेबल पिंटू कुमार 3 मई को ड्यूटी के लिए थाने जा रहे थे। तभी थड़पखना मस्जिद के पास तीन साधुओं ने उन्हें रोका। उन्होंने दान के रूप में पैसे मांगे। पिंटू ने उन्हें 20 रुपए दिए। इसी दौरान साधुओं ने उनके पर्स में ज्यादा पैसे देखे। उनके मन में लालच आ गया। सांप लेकर आ गए साधुFIR में पिंटू ने बताया कि एक साधु अचानक सांप लेकर सामने आ गया। उसने कहा कि जल्दी सारे पैसे दो नहीं तो सांप से कटवा देंगे। इसी दौरान दूसरा साधु भी दोमुंहा सांप लेकर आ गया। तीसरे साधु ने पिंटू का पर्स छीन लिया। पैसे निकालकर वे वहां से भाग गए। रिम्स गेट के पास धराएइस घटना के बाद पुलिस ने उन तीन साधुओं की तलाश शुरू की। पता चला कि उन्होंने कई लोगों को सांप से कटवाने के नाम पर डराया है। उनसे पैसे छीने हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी खोज तेज कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बरियातू थाना क्षेत्र के रिम्स गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास मिले दोमुंहा और गेहुअन सांपपुलिस ने उनके पास से दो दोमुंहा सांप बरामद किए हैं। इसके अलावा भूरे और सफेद रंग के तीन गेहुअन सांप भी मिले हैं। पुलिस ने उनसे लूटे हुए 2500 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान पवन नाथ, संदीप नाथ और अरुण नाथ के रूप में हुई है। पवन नाथ हरियाणा का रहने वाला है। बाकी दो दिल्ली के रहने वाले हैं पुलिस ने की लोगों से अपीलपुलिस के अनुसार, ये साधु लोगों को सांप दिखाकर डराते थे। फिर उनसे पैसे छीन लेते थे। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे ऐसे संदिग्ध साधुओं से सावधान रहें। अगर कोई उनसे पैसे मांगने की कोशिश करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
You may also like
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे, बर्फ काटकर बनाया जा रहा पैदल मार्ग
अजमेर अग्निकांड में घायल गुजरात की महिला ने तोड़ा दम, मरने वालों की संख्या पांच हुई
'लाल परी' की शूटिंग पर बोले तरुण मनसुखानी, 'सितारों की एनर्जी गाने में हुईं महसूस'
झारखंड के सीएम हेमंत ने रांची में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और महासचिव वेणुगोपाल के साथ देश-राज्य के मुद्दों पर की चर्चा
मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद उज्जैन में भी सामूहिक 'लव जिहाद' का प्रकरण सामने आया, सात आरोपित हिरासत में लिए गए