Top News
Next Story
Newszop

Ashoknagar News: पुलिस चौकी में लगे टावर पर चढ़ युवक ने लगाई फांसी, खुद के पहने कपड़े से बनाया फंदा, पुलिस के उड़े होश

Send Push
अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी स्थित राजघाट पुलिस चौकी में लगे एक टावर पर युवक ने परेशान होकर अपने पहने हुए कपड़ों से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। युवक को ऐसी हालत में देखने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। युवक के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना शनिवार की बताई जा रही है, जहां जिले की चंदेरी राजघाट चौकी परिसर में लगे टावर पर पुलिसकर्मियों ने एक युवक को लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस जवानों ने इसकी की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई। वहीं उसके शव का मौका मुआयना कर युवक की पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जल्दी आने का बोल निकला था युवकजानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मस्तराम पिता वीरन सिंह यादव (28 साल) निवासी बडेरा बताया जा रहा है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह 20 तारीख को शाम 6:00 बजे अपने घर से थोड़ी देर से आने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों को लगा किसी के यहां होगा लेकिन अगले दिन उन्हें फोन पर सूचना मिली कि वह टावर पर लटका होने की सूचना मिली। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शवको पीएम के लिए चंदेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पैंट शर्ट का बनाया फंदा इस दौरान युवक ने अपने पहने हुए पेंट और शर्ट निकाल कर उसका फंदा बनाया टावर के ऊपर लटका मिला। शव को उतारने के बाद पुलिस ने उसकी छानबीन तो उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
Loving Newspoint? Download the app now