नई दिल्ली: सोने की कीमतों में जबर्दस्त तेजी है। गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में पीली धातु के दाम 70 रुपये बढ़े थे। इस बढ़त के साथ अब 10 ग्राम सोने की कीमत 98,170 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कमजोर डॉलर, व्यापार युद्ध और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया। जानकारों का मानना है कि अभी सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने ने 60.06% का रिटर्न दिया है। यह दिखाता है कि सोने में किस कदर की तेजी रही है। पिछले एक सप्ताह में सोने ने 7.05% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है, जो छोटी अवधि में भी तेजी को दर्शाता है। पिछले एक महीने में इसका रिटर्न 13.16% और तीन महीने का 52.50% रहा है। सोने का सुपर परफॉर्मेंस मार्केट एक्सपर्ट आगे सोने में तेजी पर दांव लगा रहे हैं। एसडी बुलियन के सीनियर मार्केट एनालिस्ट जेम्स एंडरसन का कहना है कि सोने की कीमत मई के अंत तक 3,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। लेकिन, तेजी के बाद इसमें गिरावट भी आ सकती है। बाद में यह 2,700 डॉलर तक गिर भी सकता है।दिल्ली के सराफा बाजार में गुरुवार को सोना 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को सोने की कीमत में 1,650 रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इस तेजी के साथ सोना 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच था। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कई फैक्टरअबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कई फैक्टर बताए हैं। इनमें डॉलर की कमजोरी, व्यापार युद्ध का तेज होना और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाएं शामिल हैं। चिंतन मेहता के अनुसार, दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के चलते सप्लाई की समस्याएं हैं। महंगाई और मंदी का डर भी है। इससे सोने को लेकर आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है। मेहता ने यह भी कहा कि बड़े बैंकों ने सोने को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। वे इक्विटी, बॉन्ड और मुद्राओं को बेचकर सोना खरीद रहे हैं। इससे सोने की कीमतों में और तेजी आ रही है।वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के समय में सोना अक्सर एक सुरक्षित आश्रय के रूप में देखा जाता है। वर्तमान में बाजार सोने के प्रति बहुत तेजी का रुख दिखा रहा है। निवेशकों को सोने में निवेश करते समय इन फैक्टर्स और अपनी जोखिम लेने की क्षमता पर विचार कर लेना चाहिए।
You may also like
Video viral: घर में ही प्रेमिका के साथ ऐसा कर रहा था लड़का, देख लिया मां ने, फिर...
कोचिंग सेंटर में प्यार! फिर लिव इन में लिये खूब मजे, अब फ्रिज में खत्म हो गई कहानी ⑅
डेविड वार्नर एमएलसी 2025 में सिएटल ऑर्कास के लिए खेलते नजर आएंगे
350 रुपए लूटने के लिए 60 बार चाकू से गोदकर मार डाला, लाश पर नाचा भी; दिल्ली में 16 साल का ऐसा हत्यारा ⑅
गुड़िया, सिंदूर और नींबू…शख्स ने किया ऑफिस के बाहर भयानक काला जादू, सीसीटीवी देख चकराया कर्मचारियों का सिर ⑅