Other
Next Story
Newszop

मगरमच्छ से लड़ने चला था अजगर, खूंखार शिकारी ने बीच से दबोचा और 20 सेकंड में अधमरा कर दिया, वीडियो वायरल

Send Push
मगरमच्छ खूंखार शिकारी होते हैं। उनके जबड़ों में इतनी बेमिसाल ताकत होती है कि वह कछुए का खोल तक चकनाचूर कर देते हैं। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें आप अजगर को मगर से पंगा लेते देख सकते हैं। लेकिन मगरमच्छ इतनी बेरहमी से उसे बेजान कर देता है कि वह देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वह अजगर को सिर्फ जबड़ों में जकड़ता ही नहीं है बल्कि बुरी तरह से झटकता भी है, जिससे सांप का कचुम्बर बन जाता है!
अजगर को जकड़ा और फिर बुरी तरह झटका image

यह वीडियो 40 सेकंड का है, जिसमें हम देख सकते हैं कि किसी के घर के बैकयार्ड में मगरमच्छ और अजगर आपस में बुरी तरह से भिड़ गए हैं। मगरमच्छ, सांप पर हावी हो जाता है। वह अजगर को बीच से अपने जबड़ों में जगड़ लेता है।

इसके बाद जोर-जोर से झटकने लगता है। अजगर खुद को बचाने के लिए बहुत कोशिश करता है। लेकिन मगरमच्छ के जबड़ों से खुद को आजाद करने में नाकाम रहता है। अंत में वह हार मानता दिखाई देता है।


13.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियोयह पोस्ट इंटरनेट पर छा गई है। मात्र माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर ही वीडियो को 13.5 मिलियन व्यूज, 62 हजार लाइक्स और हजारों कमेंट मिल चुके हैं। इस क्लिप को X हैंडल @AMAZlNGNATURE ने 18 सितंबर को ही पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा - बैकयार्ड में अजगर और मगरमच्छ लड़ रहे हैं और...।​ ​  इस खौफनाक लड़ाई को देखकर पब्लिक शॉक्ड है। कुछ यूजर्स ने इसे भयावह बताया, तो कुछ ने कहा कि आखिर घर के बैकयार्ड में मगरमच्छ और अजगर आया कहां से? वहीं अन्य ने कहा कि मगरमच्छ की ताकत बेमिसाल होती है। उसके जबड़ों से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
Loving Newspoint? Download the app now