Next Story
Newszop

गाजर के भरोसे न रहें, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं 6 चीजें, जल्दी उतरेगा नजर का चश्मा

Send Push
आपकी आंखें शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। भले ही आपकी आंखें बिल्कुल ठीक लगें, हो सकता है कि कोई बीमारी चुपचाप अंदर ही अंदर बढ़ रही हो क्योंकि कई बार आंखों की बीमारियों के कोई लक्षण नहीं दिखते।

आंखों को स्वस्थ रखने के उपाय क्या हैं? न्यूट्रिशनिस्ट और योग ट्रेनर तान्या खन्ना के अनुसार, यह बहुत जरूरी है कि आप कुछ आसान आदतें अपनाएं और अपनी आंखों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सही पोषण लें।

तान्या के अनुसार, आजकल स्क्रीन पर समय बहुत ज्यादा बिताया जा रहा है। इसके कारण लोगों को सूखी आंखें, धुंधला दिखना और आंखों में थकावट जैसी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि सही खानपान से आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स image

यह मछली जैसे सालमन, मैकेरल और सार्डीन में पाए जाते हैं। यह सूखी आंखों में राहत देते हैं और रेटिना को सपोर्ट करते हैं। वेजिटेरियन विकल्पों में अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट आते हैं।


विटामिन E और जिंक image

यह आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। बादाम, सूरजमुखी के बीज और एवोकाडो इसके अच्छे स्रोत हैं। जिंक शरीर में विटामिन A को आंखों तक पहुंचाने में मदद करता है। यह तत्व कद्दू के बीज, चने और दुबले मांस में पाया जाता है।


विटामिन C image

यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से बचाता है। यह संतरे, शिमला मिर्च और अमरूद में पाया जाता है। विटामिन C कोलेजन बनाने में भी मदद करता है जो आंखों के लिए जरूरी है।


ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन image

ये दोनों तत्व रेटिना (आंख की अंदरूनी परत) में पाए जाते हैं और सूरज की तेज़ रोशनी और नीली लाइट से आंखों को बचाते हैं। पालक, मक्का और अंडे की ज़र्दी इसके अच्छे स्रोत हैं।


विटामिन A और बीटा-कैरोटीन image

तान्या बताती हैं कि विटामिन A आंखों की सबसे बाहरी परत यानी कॉर्निया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह गाजर, शकरकंद और कद्दू जैसे रंग-बिरंगे सब्ज़ियों में पाया जाता है। इसकी कमी से रात में दिखना कम हो सकता है और आंखें सूखने लगती हैं।


आंखों की सेहत के लिए आसान आदतें image

20-20-20 रूल अपनाएं- हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखें।पर्याप्त पानी पिएं- शरीर में पानी की कमी से आंखें सूख सकती हैं।नियमित आंखों की जांच कराएं- आंखों में दिक्कत न हो तब भी समय-समय पर जांच जरूरी है।सोने से पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं- रात में मोबाइल या लैपटॉप का ज़्यादा इस्तेमाल नींद और आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now