IAS अशोक खेमका की पढ़ाई

- कोलकाता में साल 1965 में जन्मे अशोक खेमका IIT खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री (1988) हासिल की।
- उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से कंप्यूटर साइंस में PhD की डिग्री हासिल की।
- इसके बाद अशोक खेमका ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और फाइनेंसमें MBA की डिग्री को पूरा किया।
- इसके बाद भी लगातार कुछ ना कुछ सीखते रहने के जज्बे के साथ उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री भी हासिल की।
1991 बैच के IAS अधिकारी
अशोक खेमका ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में हरियाणा के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवा पूरी की है। उन्होंने दिसंबर 2024 में यह पद संभाला था।
हरियाणा कैडर के अधिकारी खेमका 2012 में राष्ट्रीय स्तर पर तब चर्चा में आए जब उन्होंने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम जमीन सौदे का म्यूटेशन (जमीन के मालिकाना हक को बदलने की प्रक्रिया) रद्द कर दिया था।
हर 6 महीने में एक ट्रांसफर

खेमका के करियर में कुल 57 ट्रांसफर हुए, यानी हर 6 महीने में एक ट्रांसफर। शायद हरियाणा में किसी भी ब्यूरोक्रेट का इतना ट्रांसफर नहीं हुआ है। पिछले साल ही वह पिछले साल दिसंबर में परिवहन विभाग में वापस आए थे।
इससे पहले मनोहर लाल खट्टर की BJP सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें परिवहन आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। उस समय वे केवल 4 महीने ही इस विभाग में रहे थे। अभी वे मंत्री अनिल विज के अधीन काम कर रहे थे।
पिछले 12 सालों में खेमका को ज्यादातर 'लो-प्रोफाइल' विभागों में भेजा गया। उन्हें चार बार अभिलेखागार विभाग (Archives Department) में भेजा गया। पहले वह महानिदेशक और बाद में केंद्र सरकार में प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं।
'सीधे पेड़ काट दिए जाते हैं'-जब खेमका ने कही मन की बात
दो साल पहले, IAS अधिकारियों के प्रमोशन के बाद खेमका ने ट्वीट किया था, 'GOI में सचिव के रूप में नियुक्त होने वाले मेरे बैचमेट्स को बधाई! यह खुशी का अवसर है, लेकिन यह मेरे अपने लिए निराशा भी लाता है, जो पीछे छूट गया है। सीधे पेड़ हमेशा पहले काटे जाते हैं। लेकिन कोई पछतावा नहीं। नए संकल्प के साथ, मैं दृढ़ रहूंगा।'
You may also like
वर्जिन लड़कों का पेशाब जमा करके उस मे उबाले जाते हैं अंडे, फिर उन्हें महिलाएं बड़े शोक से हैं खाती, पढ़िए ये शॉकिंग खबर 〥
नेपाल की छात्रा की अद्भुत हैंडराइटिंग ने जीता सबका दिल
जलती चिता से चुराई हड्डियां, घाट पर बैठ कर शख्स करने लगा ये काम.. लोगों ने की जांच तो फटी रह गई आंखें 〥
खुलासा! दुनिया में इस जगह खाया जाता है सबसे ज्यादा बीफ, यह बात जरूर जान लें 〥
एक राजा बहुत ही अहंकारी हुआ करता था। लेकिन साथ में ही ये राजा दान करने में भी काफी विश्वास करता था और समय-समय पर चीजों का दान किया करता था। एक दिन राजा ने सोचा की कल मेरा जन्मदिवस है 〥