कहते हैं हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है। यह औरत आपका भाग्य चमका भी सकती है और आपको बर्बाद भी कर सकती है। यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किन गुणों वाली स्त्री से शादी करते हैं। आचार्य चाणक्य (Chanakya) अक्सर अपनी चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में जीवन की कठोर सच्चाई बताया करते थे। उन्होंने पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर भी बहुत कुछ बोला है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ खास गुणों से सज्जित स्त्री किसी भी पुरुष का भाग्य चमका देती है। इसलिए हर मर्द को शादी के पहले स्त्री में इन गुणों को देखना चाहिए। ऐसे गुणों वाली स्त्री आपके घर को स्वर्ग बना देती है। तो चलिए जानते हैं कि एक आदर्श पत्नी में कौन-कौन सी खूबियां होना चाहिए।
ऐसी स्त्रियां चमकाती है पुरुषों का भाग्य1. चाणक्य नीति की माने तो हमे स्त्री की सुंदरता के पीछे नहीं भागना चाहिए। शादीशुदा जिंदगी को सुचारु रूप से चलाने के लिए पल भर की सुंदरता से ज्यादा उसके जिंदगीभर के गुण काम आते हैं। इसलिए हमेशा गुणवान, बुद्दिमन और चतुर स्त्री से ही शादी करनी चाहिए। ऐसी महिलाएं अपने परिवार को हर मुसीबत से बचा लेती है। इनके घर आने से पति और परिवार की तरक्की होती है।
2. आचार्य चाणक्य की माने तो पुरुषों को ऐसी स्त्री को ही पत्नी बनाना चाहिए जो धर्म और कर्म में यकीन रखती हो। धर्म हमे जीवन में अच्छा बनने को प्रेरित करता है। वहीं कर्म से इंसान की असली पहचान होती है। वह जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। इसलिए यदि कोई स्त्री इन दोनों चीजों में यकीन नहीं रखती है तो वह गलत राह पर चल सकती है। फिर आपके घर की बर्बादी हो सकती है। बच्चों को भी धर्म और कर्म की शिक्षा नहीं मिलती है।
3. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री अपनी मर्यादा में रहती है वह परिवार का नाम रोशन करती है। उससे ही घर की इज्जत बनी रहती है। समाज में मान सम्मान बढ़ता है। इसलिए हमेशा चरित्रवान और मर्यादा में रहने वाली स्त्रियों को पत्नी बनाना चाहिए। एक मर्यादित स्त्री अपना या अपने पति का सिर कभी शर्म से झुकने नहीं देती है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। ।
4. जिस स्त्री में अपने क्रोध को काबू करने का गुण होता है, वह शादी के लिए बेस्ट होती है। क्रोध कई समस्याओं की जड़ होता है। इसमें इंसान होश खो बैठता है। जोश में आकर गलत निर्णय लेता है। इससे घर बर्बाद हो जाता है। वहीं क्रोध पर काबू रखने वाली और समझदार और मीठी बोली बोलने वाली स्त्री घर लानी चाहिए। इससे घर स्वर्ग बन जाता है।

5. हमेशा ऐसी ही स्त्री से शादी करना चाहिए जो अपनी मर्जी से आपकी जीवनसंगिनी बनना चाहती है। यदि स्त्री की विवाह की इच्छा नहीं है तो उसे अपना जीवनसाथी नहीं बनाना चाहिए। ऐसी स्त्रियां जीवन को नरक बना देती है। आप उसके साथ कभी खुश नहीं रहते हैं।
6. जिस स्त्री को धन का लालच नहीं होता वह भी शादी के लिए बेस्ट होती है। वह पैसों से ज्यादा प्यार और रिश्तों को अहमियत देती है। पूरे परिवार को एकसाथ लेकर चलती है। कभी किसी को धोखा नहीं देती है। सबसे इज्जत से पेश आती है। पूरी तरह ईमानदार रहती है।
You may also like
मंगलवार से इन राशियों पर हनुमान बरसा रहे अपनी आपार कृपा, कई सालो तक होगी धन की बर्षा
लावा का नया स्मार्टफोन सिर्फ 6,499 रुपये में लॉन्च, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी से है लैस
RBSE Result 2025 Expected Soon: Rajasthan Board Class 10th & 12th Results to Be Released at rajresults.nic.in
CBSE 2025: 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी शुरू, इस महीने में होगा परिणाम जारी
अमेजॉन की ग्रेट समर सेल में 40% तक छूट के साथ लाइव है बेस्ट लैपटॉप डील्स, तगड़ी बचत के साथ मिलेगा बेहतरीन मॉडल