Saas Damad Love Story: यूपी के अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद लव स्टोरी अब एंडिंग मोड में आ गई है। बेटी की शादी से कुछ दिन पहले ही महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। वो 16 अप्रैल को वापस आ गई और थाने में सरेंडर कर दिया। 7 साल का बेटा भी मां से लिपट गया और कहने लगा घर चलो लेकिन महिला नहीं मानी। अब महिला ने साफ कर दिया कि वह अपने दामाद के साथ ही रहेगी। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद सास को उसके दामाद को ही सौंप दिया है।
दामाद के हाथ में हाथपुलिस ने खुद महिला का हाथ उसके होने वाले दामाद राहुल को दे दिया। इसके बाद अब महिला दामाद राहुल के साथ उसकी पत्नी बनकर रहेगी। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और महिला ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया है, इसलिए कानून के मुताबिक कोई आपत्ति नहीं है। महिला का पति अपने छोटे बेटे को लेकर घर वापस लौट गया है।
नहीं पसीजा मां का कलेजा16 अप्रैल को वे लोग मंडराक थाने पहुंचे। सूचना मिलते ही पति गांव वालों के साथ वहां पहुंच गया। थाने के मीटिंग हॉल में 7 घंटे तक पंचायत चली लेकिन अनीता अपने पति जितेंद्र के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। हालांकि गांव वालों के समझाने पर पति उसके साथ जाने को राजी हो गया। महिला को छोटा बेटा जो सिर्फ 7 साल का है, वह पंचायत में ही मां से लिपटकर रोने लगा। आँचल पकड़कर बोला घर चलो मम्मी लेकिन महिला राहुल के साथ ही रहना चाहती है।
You may also like
जेईई मेंस रिजल्ट 2025 : राजस्थान कोटा से सात छात्रों ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल, बताई अपनी स्ट्रेटजी
अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बीच इशांत शर्मा को मैदान में टिके रहने में संघर्ष करना पड़ा
GT vs DC, Top 10 Memes: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़
'औरतों ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है…' ब्राह्मणों पर टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप ने मांगी माफ़ी, कटाक्ष भी किया
पानीपत में लोगों से 150 करोड़ रुपए हड़पने वाला दंपति गिरफ्तार