फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नशे और अवसाद के शिकार युवक ने गुस्से में तीन इंच की कील अपने सिर में ठोक दी। कील हड्डी को तोड़ते हुए दिमाग में जा घुसी। परिजन उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उसे तीन दिन पहले कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। न्यूरो विभाग की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर युवक की जान बचा ली।
फतेहपुर निवासी विजय कुमार बेल्डिंग का काम करता है। विजय के पिता और भाई बेंगलुरु में काम करते हैं। गांव में अकेले रहने की वजह से गलत संगत में पड़ गया। नशे का शिकार हो गया। विजय 24 घंटे नशे में रहने लगा। जानकारी के मुताबिक विजय ने तीन दिनों पहले अवसाद में आकर अपने ही सिर में तीन इंच की कील ठोक ली थी।
युवक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण
विजय के दिमाग तक कील पहुंचने से उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उसे लगातार झटके और बेहोशी आ रही थी। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उसे हैलट के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था। न्यूरो विभाग के डॉक्टरों के लिए भी युवक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण काम था।
दिमाग में हुआ घाव
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह ने बताया कि गंभीर स्थिति में युवक इमरजेंसी में पहुंचा था। सीटी स्कैन रिपोर्ट जांचने के बाद दिमाग तक कील से घाव बन गया था। जिसे सफलतापूर्वक सर्जरी कर निकाला गया। उन्होंने बताया कि युवक अब ठीक हालत में है। सही होने के बाद उसकी काउंसलिंग मनोरोग विभाग में कराई जाएगी।
You may also like
एक व्यक्ति मरकर नर्क में पहुंचा। वहां उसने देखा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी देश के नर्क में जाने की छूट है। उसने सोचा – चलो अमेरिकी नर्क में जाकर देखें। जब वह वहां पहुंचा तो द्वार पर पहरेदार से पूछा
घर में घुस रहें नाग से लड़ गए शेरू और कोको, बचाई मालिक की जान। पेश की वफादारी की मिसाल…
पत्नी के नहाने का Video बना रहा था शख्स, कैमरे में कैद हुई डरावनी चीज, कमजोर दिल वाले न देखें
100 साल पहले हुई थी वाघ बकरी चाय की स्थापना, ऊंच नीच के भेदभाव के खिलाफ देती है संदेश
पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, चेहरे देख डर गया पति, बोला- ये मेरा नहीं एलियन का बच्चा है.. पत्नी को छोड़ भाग गया पति