अगर आपसे दुनिया के सबसे खूंखार और खतरनाक जीवों के बारे में पूछा जाए तो आपका जवाब क्या होगा? कई लोगों का मानना है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जीव सांप है लेकिन जिस जीव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो जीव किलेनुमा बस्ती बनाकर जमीन के नीचे रहता है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि छछूंदर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है जिससे बड़े-बड़े जानवर भी घबराते हैं और दूर ही रहते हैं। छछूंदर दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले जानवरों में से एक है।
आप ये खबर हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।छछूंदर की लगभग 30 प्रजातियां होती हैं, लेकिन इनमे से सिर्फ कुछ प्रजातियां ही देखने को मिलती हैं। जमीन में लम्बी दरारों के अंदर या खेतों के आसपास छछूंदर अक्सर देखे जा सकते हैं। आपको शायद जानकारी न हो कि छछूंदर की उम्र महज एक या दो साल की ही होती है, लेकिन यह बिल्कुल अलग प्रजाति का है कुछ लोग छछूंदर को अंधा जीव मानते हैं इसे दिखाई नहीं देता लेकिन ये इसकी कमजोरी नहीं ताकत है। जी हां! छछूंदर खुदाई करने में बहुत तेज होता है। छछूंदर करीब बीस मिनट में काफी गहरा गड्ढा खोद सकता है।
दुनिया का सबसे भूखा जीव
आपको जानकरी के लिए बता दें कि छछूंदर अपने आकार से पचास गुना बड़े जीव को मरने में सक्षम होता है। इसे दुनिया का सबसे भूखा जीव भी कहा जाता है। आपको जानकार हैरानी होती है कि छछूंदर इतना भूखा जीव है कि यदि यह 12 घंटे तक भूखा रह जाए तो यह भूख के कारण दम तोड़ देता है। खुदाई करने के लिए यह जीव अपनी नाक का उपयोग करते हैं। उनके पास नली के समान नाक के बाहर की तरफ निकली हुई पतली उंगलियां होती हैं। वे अंधेरे में अपने घरों में जाने के लिए इन उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं।
कितना खतरनाक है ये जीव
छछूंदर इतना जहरीला जीव है कि इसे कोई और जीव नहीं खा सकता। इसकी लार में जहर होता है जो किसी की भी जान ले सकता है, पूरी दुनिया में केवल उल्लू ही एक ऐसा जीव है जो इसे मार कर खा सकता है। छछूंदर इंसान को काट जाए तो उसे लकवा मार जाता है। कहते हैं कि छछूंदर जिस भी व्यक्ति के चारों ओर घूम जाए तो समझो कि उसे निकट भविष्य में कोई बड़ा लाभ होने वाला है। इसी तरह छछूंदर यदि घर के चारों ओर घूम जाए तो उस घर की विपत्ति टल जाती है। माना जाता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात को छछूंदर देख ले तो उसकी किस्मत खुल जाती है। इसके दिखने का मतलब है कि आप बेहद भाग्यशाली हैं और धन से जुड़ी आपकी सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।
You may also like
दिल्ली हाई कोर्ट से जैकलीन फर्नांडीज को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में याचिका खारिज
पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान ने भारत की लॉजिस्टिक्स लागत को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक घटाया
कामाख्या मंदिर पर टिप्पणी मामले में राजा रघुवंशी की बहन और टीवी एंकर को पुलिस का नया समन
सरकार बनी तो शिक्षा व्यवस्था में करेंगे सुधार: आरसीपी सिंह
चोरी का विरोध करने पर निर्माण कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट