गुरुवार की रात देवर-भाभी कमरे में थे। तभी बड़ा भाई पहुंच गया और दोनों को इंटिमेट देखकर गुस्से में भाई के सिर में गोली मार दी।
बिहार के मोतिहारी में भाभी के साथ अवैध संबंध रखने वाले देवर की हत्या कर दी गई। सगे बड़े भाई ने ही गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। कांड को अंजाम देकर आरोपी भाई फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना शिकारगंज थाना इलाके की है। छोटे भाई का बड़े भाई की पत्नी के साथ लंबे समय से नाजायज रिश्ता चल रहा था। मामले में केस भी दर्ज था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने देवर आमोद साह के प्यार में इतनी पागल हो गई थी कि अपने पति मनोज साह के साथ रहने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों दोनों घर छोड़कर फरार हो गए थे। मनोज साह ने अपने छोटे भाई आमोद साह पर पत्नी को अगवा कर लेने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को बरामद किया तो महिला ने अपने देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश पर दोनों को भेज दिया गया।
पति मनोज साह इससे काफी डिप्रेशन में था। वह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। गुरुवार की रात देवर भाभी अपने कमरे में थे। इसी बीच मनोज वहां पहुंच गया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख गुस्से में आगबबुला हो गया। उसने आमोद के सिर में गोली मार दी। छोटे भाई को गोली मारकर मनोज साह फरार हो गया। मौके पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आमोद को अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड मैगजीन और खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। मोतिहारी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी मनोज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। महिला से घटना को लेकर जानकारी ले रही है।
You may also like
राजस्थान में पोते द्वारा दादा की हत्या का चौंकाने वाला मामला
एशिया कप 2025: टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी और मुकाबलों का कार्यक्रम
उम्र से संबंधित मोतियाबिंद: लक्षण, कारण और उपचार
Pathum Nissanka ने तोड़ा Tillakaratne Dilshan का रिकॉर्ड, बने श्रीलंका के तीसरे सबसे बड़े टी20 रन स्कोरर
Bihar Band Today: आज दोपहर तक सत्ताधारी पार्टी का बिहार बंद, क्या रहेगा चालू और किस पर पड़े असर, देखें