गाजियाबाद के वेव सिटी में एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उसने कहा है कि उसके पति का शराब पीने के बाद व्यवहार बेहद क्रूर हो जाता है। वह न केवल उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, बल्कि अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। अब वह अपने छोटे बेटे के साथ एक सहेली के घर रह रही है और एक नए अपार्टमेंट में किराए पर रहने लगी है। इसके अलावा, उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
महिला के दो बच्चे हैं; बड़ा बेटा उसके पति के पास रहता है, जबकि छोटा बेटा उसके साथ है। उसने बताया कि उसके पति ने पहले उसकी नौकरी भी छड़वा दी थी। अब वह एक स्कूल में काम कर रही है, लेकिन उसे डर है कि उसका पति वहां आकर हंगामा कर सकता है।
ग्लेडिस अब्राहम नाम की इस महिला ने अपनी शिकायतें कमिश्नरेट, जिलाधिकारी, डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी भेजी हैं।
वेव सिटी की सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नागाइच ने बताया कि ग्लेडिस ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी संदीप कुमार से हुई थी, जो रोज शराब पीता है और उसे मारता है। इसके साथ ही, वह मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी करता है।
You may also like
उत्तर प्रदेश : मेरठ में फैन बॉक्स फैक्ट्री में भीषण आग, चार मजदूर झुलसे
दिव्यांगों पर कमेंट करना समय रैना को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने पक्षकार बनाने का दिया आदेश
आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे घायल संजू सैमसन
सुहागरात के अगले दिन पुलिस थाने पहुंची दुल्हन, बेटे के कांड से हिल उठे घरवाले ι
Mohanlal की नई फिल्म Thudarum: एक भावनात्मक अपराध ड्रामा