सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हावड़ा-अमृतसर मेल ट्रेन के स्लीपर कोच में एक महिला अपने पति और दो साल की बेटी के साथ रात के समय चढ़ती है। ट्रेन में चढ़ते ही परिवार सो जाता है। अचानक रात 12:30 बजे ट्रेन में हड़कंप मच जाता है। जीआरपी के अधिकारियों ने दंपत्ति से पूछा कि क्या हुआ, तब उन्होंने बताया कि उनकी 2 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया है।
यह घटना ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा मेल की है। दंपत्ति धामपुर से यात्रा कर रहे थे, जब उनकी बच्ची को कोई चुरा ले गया। जब वे जगाधरी स्टेशन पर जागे, तो देखा कि उनकी बच्ची उनके पास नहीं है। उन्होंने तुरंत जगाधरी रेलवे पुलिस को सूचित किया। जांच के दौरान पता चला कि सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर दो बुर्का पहने महिलाओं ने उनकी बच्ची को उठाया था।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनका नाम नेहा है और वे पंजाब की निवासी हैं। उन्होंने अपने पति और बेटी के साथ रात 11 बजे धामपुर से ट्रेन में चढ़ाई। गलती से वे रिजर्वेशन कोच में बैठ गए और आराम से सो गए। जब उनकी आंख खुली, तो उनकी बेटी नायरा उनके पास नहीं थी।
महिला ने आगे बताया कि जब उन्होंने पुलिस को जानकारी दी, तो एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला उनकी बच्ची को गोद में लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर में फोन कर पूरी जानकारी दी। दंपत्ति ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज देखा, जिसमें दो महिलाएं बुर्का पहनकर उनकी बेटी को ले जाते हुए दिखाई दे रही थीं।
You may also like
रिलायंस जियो की नई इलेक्ट्रिक बाइक: 400 किमी रेंज और 30,000 रुपये से कम कीमत
बॉलीवुड के वो कपल्स जो ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे से नफरत करने लगे
स्वीडन के गांव का विवादास्पद नाम, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
क्या है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जिसकी फ्री में डिग्री दे रहा जर्मनी? इन 5 यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन
1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्या है मामला