के 69वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल के 18वें सीजन में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, लेकिन आगामी मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।
फिलहाल 8 जीत और 4 हार के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसके कुल 17 अंक है। उसका नेट रन रेट +0.327 है। पंजाब को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब वह हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस इस समय 8 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +1.292 है और उसके कुल अंक 16 हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। अब वह पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के लिए एक और जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम के आईपीएल आंकड़े और रिकॉर्डमैच खेले गए | 63 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 23 |
चेज करते हुए जीत | 40 |
नो रिजल्ट | 00 |
मैच टाई | 00 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 168 |
हाईएस्ट टीम टोटल | 219 |
सफलतापूर्वक हाईएस्ट चेज टोटल | 215 |
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पंजाब के पिछले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के खिलाफ उनका अच्छा रिकॉर्ड उन्हें वापस प्लेइंग इलेवन में ला सकता है। आईपीएल में अब तक सूर्यकुमार यादव ने चहल के खिलाफ 116.90 के स्ट्राइक रेट और 27.67 की औसत से 71 गेंदों पर 83 रन बनाए हैं, जबकि तीन बार आउट हुए हैं।
श्रेयस अय्यर बनाम जसप्रीत बुमराहपंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का इस तेज गेंदबाज के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है। अय्यर ने 46 गेंदों में 139.13 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए हैं और आईपीएल में जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सिर्फ एक बार आउट किया है।
You may also like
अखिलेश यादव सत्ता से बाहर गए तो उन्हें पीडीए दिखाई देता है : संजय निषाद
हमने पॉवरप्ले में ही मैच गंवा दिया था: शुभमन गिल
'भारत राइस योजना' घोटाले में पंजाब-हरियाणा में ईडी की छापेमारी, दो करोड़ की नकदी, एक करोड़ का सोना जब्त
तिरंगा रैली : ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाया
सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 सड़कों के निर्माण की मंजूरी