उम्र और रिश्तों की मर्यादा भूलकर मोहब्बत के नाम पर मनमर्जी के एक से बढ़कर एक किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर में सामने आया है जहां नौ बच्चों की एक मां का दिल मेहंदी लगाने वाले 20 साल के लड़के पर आ गया। लड़के की उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है। महिला अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई है। उसकी इस जिद से महिला का परिवार तो परिवार गांववाले और खुद प्रेमी भी हैरान-परेशान हो गया है। महिला, इस रिश्ते का विरोध करने वालों को आत्महत्या की धमकी दे रही है।
मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां नौ बच्चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया। महिला अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी। किसी तरह परिवारवालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पता चला कि महिला दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। उसके एक बेटे के भी दो बच्चे हैं। जिस युवक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है। छह मई को उसकी बारात जानी है। युवक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि मेहंदी लगाने वाले इस युवक का महिला के गांव में आना-जाना था। इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया। महिला का पति एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्नी को उस युवक के साथ लेटे देख लिया। सबने इस पर एतराज किया लेकिन महिला और उसके प्रेमी का रिश्ता जारी रहा। दोनों अक्सर साथ-साथ दिखने लगे। इस पर महिला के पति और बेटे ने सख्ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्चों को साथ लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
परिवारवालों के मुताबिक काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में लौट तो आई लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। सबने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। महिला की जिद के आगे प्रेमी भी परेशान दिखा। उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था। महिला वहां भी पहुंच गई थी। प्रेमी ने कहा कि महिला ने उसे आत्महत्या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
You may also like
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु के रिश्ते पर नई चर्चा, पत्नी श्यामाली का क्रिप्टिक नोट वायरल
अब ऑनलाइन नहीं बिकेगा पाकिस्तानी सामाना, अमेजन- फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को सरकार ने दिए निर्देश
Crime:नाबालिग से बलात्कार के एक दशक से अधिक समय बाद ठाणे की अदालत ने व्यक्ति को सुनाई 10 साल जेल की सजा
नमामि गंगे व सेना के जवानों ने मिलकर चलाया पर्यावरण साक्षरता अभियान
उत्तर प्रदेशः बलरामपुर में ट्रक में घुसी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत