अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों का नामकरण अब संतों, शहीदों और वीर नारियों के नाम पर किया गया है। शहर को गुलामी के प्रतीकों से मुक्त कराने और राष्ट्रीय नायकों के सम्मान की दिशा में यह कदम उठाया गया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने नामकरण प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है।
नगर निगम से पहले ही मिल चुकी है मंजूरी
बता दें कि इन प्रस्तावों को नगर निगम की साधारण सभा से भी मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में अन्य इलाकों, पुलिस थानों और सड़कों के नाम भी बदले जाएंगे ताकि वे देशभक्ति और गौरव से जुड़े हों। अजमेर में सड़कों के नाम बदलने के अलावा भजनलाल सरकार ने कोटा के एक गांव का नाम बदला था।
इन सड़कों के नाम बदले गए हैं
आगरा गेट चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक - संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज मार्ग
सेंट स्टीफन चौराहे से झलकारी बाई स्मारक तक - वीरांगना झलकारी बाई मार्ग
पंचशील नगर (एक्सिस बैंक और ब्राविया रेजीडेंसी के बीच) - शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तिवत मार्ग
अनासागर पुलिस चौकी से मामा की दुकान (प्रेम नगर) तक -
शहीद अविनाश माहेश्वरी मार्ग
इससे पहले भी कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। जैसे किंग एडवर्ड मेमोरियल को अब महर्षि दयानंद विश्रांत गृह कहा जाएगा। होटल खादिम को नया नाम होटल अजयमेरु दिया गया है। फॉय सागर झील को अब वरुण सागर कहा जाएगा। एलिवेटेड रोड का प्रस्तावित नाम राम सेतु है। देवनानी ने कहा कि युवाओं को अपने देश के वीरों के इतिहास और योगदान के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इस बदलाव से न सिर्फ पहचान बदलेगी, बल्कि लोगों के मन में राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक चेतना भी बढ़ेगी।
You may also like
अगर इस रूप मेंˈ दिख जाए काला कुत्ता तो समझ लीजिए शनिदेव हैं प्रसन्न, जीवन में आने लगती हैं शुभ घटनाएं
Aaj Ka Rashifal: आज बुध और चंद्रमा के शुभ संयोग से इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20I के लिए टीम की घोषणा की
Aaj Ka Panchang: आज नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक साथ, जानिए आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल और चौघड़िया की पूरी जानकारी
'धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली'चुनाव आयोग