Top News
Next Story
Newszop

Jaisalmer राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Send Push

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर जिला कांग्रेस की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विरोध जताते हुए कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ऑफिस के सामने 2 घंटे विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने बताया- आज पूरा देश देख रहा है कि सत्ता में बैठी पार्टी क्या कर रही है। कोई राहुल गांधी को देशद्रोही कह रहा है। कोई कह रहा है कि दादी की तरह खत्म कर देंगे। कोई हत्या व इनाम की बात करता है। सत्ताधारी पार्टी के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। आम जनता समझ चुकी है। जिन नेताओं के शब्दों पर कंट्रोल नहीं है। ऐसे नेताओं की सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए। उनको राजनीति करने का अधिकार नहीं है। अगर सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस आगे उग्र धरना-प्रदर्शन करेगी।


आगे भी होंगे उग्र आंदोलन

इस दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस दौरान कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पद की गरिमा गिरा रहे हैं। यह नेता राहुल गांधी का सामना नहीं कर पाने के कारण उनके बयानों को गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं।इसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। भाजपा सरकार ने गरीब, किसान और युवाओं के लिए अभी तक कोई जनहित का कार्य नहीं किया है। केवल बयानों पर ही सरकार चल रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस आगे भी विरोध प्रदर्शन करेगी।

Loving Newspoint? Download the app now